फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pong dam displaced protest in Tapovan, CM Jairam said this in the assembly

तपोवन में पौंग बांध विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, मामले पर सीएम जयराम ने विधानसभा में ये कहा

Tue, 10 Dec 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pong dam displaced protest in Tapovan, CM Jairam said this in the assembly
सीएम को ज्ञापन सौंपते पौंग विस्थापित - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पौंग विस्थापितों को राजस्थान में भूमि आवंटित करने और विस्थापितों को बसाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राजस्थान सरकार के साथ भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक 12,198 विस्थापितों को राजस्थान में भूमि आवंटित कर बसाया जा चुका है। पौंग बांध के निर्माण के लिए 20,722 परिवार विस्थापित हुए थे। इनमें से 16,352 परिवारों को 30 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया था।

विज्ञापन

 

इन पात्र परिवारों को राजस्थान में भूमि आवंटन कर बैठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह के सवाल के जवाब में मंगलवार को यह जानकारी सदन में दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 से अभी तक कुल 12,198 परिवारों को राजस्थान में भूमि प्रदान की गई है। शेष बचे 4154 परिवारों को भी चरणबद्ध तरीके से भूमि आवंटन किया जा रहा है। अभी तक 8,180 पौंग बांध विस्थापित परिवार बस चुके हैं।

विज्ञापन

 

4,018 विस्थापितों के मामले राजस्थान सरकार की ओर से रद्द किए गए हैं। 35 हजार रुपये से कम आमदनी वाले पौंग बांध विस्थापितों को नियमानुसार वित्तीय सहायता दी जा रही है। लड़की की शादी पर 30 हजार रुपये, लड़के की शादी पर 25 हजार रुपये, मकान की मरम्मत पर 25 हजार रुपये, बीमारी के इलाज पर 10 हजार रुपये और उच्च शिक्षा के लिए 15 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पौंग बांध विस्थापितों ने मांगों को लेकर तपोवन में प्रदर्शन किया। अगुवाई कर रहे पूर्व सांसद डॉ. राजन सुंशात ने कहा कि पिछले 50 साल से चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर राजस्थान में विस्थापितों को उनका हक नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर हिमाचल में विस्थापितों के साथ कोई संवेदना सरकार नहीं दिखा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed