{"_id":"64ff3984d3d7341b55087716","slug":"pomegranate-in-kullu-s-vegetable-markets-amid-apple-season-selling-at-rs-150-per-kg-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Pomegranate: सेब सीजन के बीच कुल्लू की सब्जी मंडियों अनार की दस्तक, 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Pomegranate: सेब सीजन के बीच कुल्लू की सब्जी मंडियों अनार की दस्तक, 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा
Mon, 11 Sep 2023 09:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:32 PM IST
सार
कुल्लू की सब्जी मंडियों में अनार ने दस्तक दे दी है। मृदुला किस्म का अनार मंडियों में 150 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इस बार अनार के दामों में शुरुआत में ही उछाल आया है।
विज्ञापन
कुल्लू की सब्जी मंडियों अनार की दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेब सीजन के बीच कुल्लू की सब्जी मंडियों में अनार ने दस्तक दे दी है। मृदुला किस्म का अनार मंडियों में 150 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इस बार अनार के दामों में शुरुआत में ही उछाल आया है। पिछले साल मृदुला अनार शुरुआती दौर में महज 100 रुपये तक बिका था। इस बार बागवानों को अनार पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी अधिक दाम मिल रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। अनार की व्यापारियों में खूब डिमांड हैं। सब्जी मंडी भुंतर में अनार की सबसे अधिक खेप आ रही है। जिले के निचले क्षेत्र हुरला, थरास, बजौरा आदि क्षेत्रों में अनार की फसल तैयार है। हालांकि जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में अनार को तैयार होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
मृदुला 150 रुपये जबकि कंधारी अनार 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। गौर रहे कि इस बार अनार पर भी मौसम की मार पड़ी है। फ्लावरिंग के समय बारिश से अनार की फसल करीब 30 फीसदी कम हुई है। बागवानों को मिल रहे बेहतर दाम ने राहत प्रदान की है। सितंबर के आखिरी सप्ताह का अनार का तुड़ान और तेज हो जाएगा। कुल्लू जिले में करीब 1500 हेक्टेयर में अनार का उत्पादन हो रहा है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि अनार ने मंडियों में दस्तक दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए हुए व्यापारी अनार को खरीदने में काफी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा का फायदा बागवानों को मिल रहा है। बागवानों को अनार के दाम भी बेहतर मिल रहे हैं।
विज्ञापन