फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   polytechnic college will not open at dalash kullu

यहां नहीं खुलेगा पालीटेक्निक कॉलेज, जयराम सरकार ने पलटा फैसला

Wed, 07 Mar 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
polytechnic college will not open at dalash kullu

हिमाचल की वर्तमान भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के फैसले को पलट दिया है। जिला कुल्लू के दलाश में अब पालीटेक्निक कॉलेज नहीं खुल सकेगा।मंत्रिमंडल की बैठक में वीरभद्र सरकार द्वारा चुनावों से ठीक पहले दलाश में कॉलेज खोलने को लेकर जारी की गई अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने वीरभद्र सरकार पर बिना प्रशासनिक मंजूरी और बिना बजट प्रावधान संस्थान खोलने का आरोप लगाते हुए फैसले को पलट दिया है।तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा है कि इस तरह की अन्य कोरी घोषणाओं की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

 

वीरभद्र सिंह ने साल 30 अप्रैल 2016 को दलाश में पालीटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। सितंबर 2017 में कांग्रेस सरकार ने कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा सरकार ने पूर्व सरकार के फैसले की जांच करते हुए दलाश के लिए अधिूसचित हुए पालीटेक्निक कॉलेज में कई अनियमितताएं पाई। भाजपा सरकार ने मामले की जांच में पाया कि दलाश में कॉलेज खोलने के लिए प्रशासनिक मंजूरी नही ली गई।

 

बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया। कॉलेज के लिए स्टाफ भी मंजूर नहीं किया। इन सब मामलों के सामने आने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल ने पूर्व सरकार का फैसला पलटने को अपनी मंजूरी दी।

 

तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा है कि चुनावों से ठीक पहले वीरभद्र सरकार ने मात्र घोषणा करने के लिए दलाश में पालीटेक्निक कॉलेज अधिसूचित किया। इस तरह के फैसले मंजूर नहीं होंगे। विभागीय अधिकारियों से इस तरह के अन्य मामलों को भी जांचने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed