फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Polytechnic College failed students on the complaint of teachers at hamirpur

बहु तकनीकी कॉलेज का कारनामा, शिक्षकों की शिकायत पर फेल कर दिए छात्र

Wed, 29 Jan 2020 12:02 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic College failed students on the complaint of teachers at hamirpur
सांकेतिक तस्वीर

राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग के छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल से तीन महिला शिक्षकों की शिकायत की तो उन्हें फेल होकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि, जिन विषयों में इन्हें फेल किया था, पुनर्मूल्यांकन में उनमें अंक दोगुना हो गए।

विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन के बाद भी जानबूझकर एक विद्यार्थी का परिणाम लटका दिया जिससे वह बीटेक में दाखिले से वंचित रह गया। पीड़ित छात्र ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर से इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल छठे एवं अंतिम सेमेस्टर के छात्रों पंकज, संजय कुमार, विशाल स्याल और सुभाष चंद ने प्रधानाचार्य से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रैक्टिकल में चहेतों को मनमाने अंक दिए जा रहे हैं। प्रैक्टिकल के लिए टेप, पेचकश तक नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं। ये सभी छात्र पास आउट हो चुके हैं। आरटीआई में जो सूचना मांगी थी, उसका जवाब संयुक्त निदेशक से दिया गया है। उधर, इस मामले में निदेशक तकनीकी शिक्षा मंडी शुभकरण सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए।

मामला ध्यान में है। कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और निदेशालय में शिकायत की है। इस मामले में आगामी क्या कार्रवाई हुई, अभी इसकी जानकारी नहीं है।- सुनील वर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

19 अगस्त को घोषित किया परिणाम

पुनर्मूल्यांकन के बाद 19 अगस्त को दोनों विषयों में पंकज को 28 की जगह 44 और 29 की जगह 55 अंक प्राप्त हुए। तीन अन्य विद्यार्थियों की पुनर्मूल्यांकन का परिणाम 2 अगस्त 2019 को घोषित कर दिया गया, जबकि पंकज का परिणाम 19 अगस्त 2019 को घोषित किया गया।

उच्च शिक्षा में दाखिला प्राप्त करने के लिए पंकज ने जुलाई अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग उठाई थी, लेकिन परिणाम में देरी की वजह से बीटेक में उन्हें दाखिला नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed