{"_id":"6026be5e8ebc3ee91e1cb77a","slug":"polo-drops-shimla-news-sml36077682","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 38 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 38 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मोबाइल टीमें भी रहेंगी तैनात, सुबह 9 से 4 बजे तक पिलाई जाएगी पोलियो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जीरो से 5 साल तक के बच्चों को शहर में पोलियो खुराक पिलाने के लिए 38 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी। प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों की टीम रहेगी। यह टीम सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ड्यूटी देंगे। जिला में यह अभियान 14 से 16 फरवरी तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुरेखा चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस अभियान को लेकर रूपरेखा तय की गई। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष सूद ने सभी सदस्यों को पल्स पोलियो अभियान की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, शिक्षा, नर्सिंग कॉलेज के अधिकारी और कर्मचारी एवं छात्र मौजूद रहे।