फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: There is a Ghamasan for the vidhansabha and Lok Sabha by elections, read the whole matter

राजनीति: विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव की बिछने लगी बिसात, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 01 Jul 2021 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/फतेहपुर (कांगडा)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/फतेहपुर (कांगडा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 10:05 AM IST
सार

भाजपा हाईकमान ने जहां तीनों उपचुनाव के लिए संभावित पार्टी प्रत्याशियों का पैनल मांगा है, वहीं कांग्रेस ने फतेहपुर में जन आक्रोश रैली निकाली। 

विज्ञापन
Politics: There is a Ghamasan for the vidhansabha and Lok Sabha by elections, read the whole matter
कांग्रेस ने फतेहपुर में जन आक्रोश रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा, जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों में घमासान मच गया है। अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। भाजपा हाईकमान ने जहां तीनों उपचुनाव के लिए संभावित पार्टी प्रत्याशियों का पैनल मांगा है, वहीं कांग्रेस ने बुधवार को फतेहपुर में जन आक्रोश रैली निकाली। यहां कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री जीएस बाली और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई पार्टी नेताओं ने फतेहपुर में बैठक कर पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया की दावेदारी को ताकत दी।

विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा हलके में मंत्री सुरेश भारद्वाज और फतेहपुर विधानसभा हलके में मंत्री बिक्रम सिंह से संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी भाजपा ने मांगे हैं, ताकि उसके अनुसार रणनीति बना सकें। किस नेता के असंतुष्ट होने से समीकरण बिगड़ सकते हैं, किसे साधने की जरूरत है, ऐसी तमाम जानकारियां मांगी हैं। जुब्बल-कोटखाई में पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा भी सक्रिय हैं। मंडी में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के अलावा कई अन्य नेता सक्रिय हो गए हैं, फतेहपुर में कृपाल परमार भी फील्ड में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को फतेहपुर में जन आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ मुद्दे उठाकर उपचुनाव का बिगुल बजा दिया है। रैली में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी जीएस बाली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय महाजन सहित कई नेता मौजूद रहे। रैली में दिवंगत पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया भी लाइम लाइट में रहे। उन्होंने टिकट की दावेदारी मजबूत करने का प्रयास किया। पार्टी के कुछ आला नेताओं ने इशारों-इशारों में भवानी की दावेदारी को ताकत देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानी की जीत ही सुजान सिंह को होगी सच्ची श्रद्धांजलि: मुकेश
पूर्व मंत्री बाली ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद फतेहपुर विस क्षेत्र से उनके बेटे भवानी पठानिया बतौर प्रत्याशी फ्रंट लाइनर के रूप में मौजूद हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया के बेटे की जीत ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed