फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   politics on karan singh become minister.

कर्ण सिंह को मंत्री बनाने पर बिखरी कांग्रेस, दिल्ली पहुंचा मामला

Sun, 06 Sep 2015 08:02 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
politics on karan singh become minister.

बंजार के विधायक कर्ण सिंह के मंत्री बनने के बाद हिमाचल में कांग्रेस की सियासत गरमा गई है। प्रदेश मंत्रिमंडल में इस नए सदस्य के प्रवेश पाने के बाद से हिमाचल कांग्रेस के नेताओं का एक धड़ा दिल्ली तक सक्रिय हो गया है। इनमें कोई क्षेत्रीय संतुलन का राग छेड़े हुए हैं तो कोई अपनी वरिष्ठता के दरकिनार होने की दुहाई दे रहा है।

विज्ञापन


चर्चा तो हिमाचल कैबिनेट के एक मंत्री को हटवाने और एक नए मंत्री बनाने तक की है। हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इन्हें अटकलें ही बता रहे हैं। कुछ साल पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए कर्ण सिंह को मंत्री बनाए जाने से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरोध में रहने वाले कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ गई है। इनमें कुछ मंत्री, विधायक और कुछ कांग्रेस पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर दखल रखने वाले प्रादेशिक नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली तक सक्रिय हुए कांग्रेस नेताओं के कुछ धड़े

politics on karan singh become minister.

ये कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही कर्ण सिंह को मंत्री बनाने का विरोध करते आ रहे थे। अब जब कर्ण सिंह को मंत्री बना ही दिया गया है तो इनकी सक्रियता के चर्चे प्रदेश से बाहर दिल्ली तक हैं। सूत्रों की मानें तो ये नेता दिल्ली में ‘12 तुगलक लेन’ से लेकर 24 अकबर रोड’ और ‘दस जनपथ’ तक सक्रिय हो गए हैं।

पिछले दिनों ऐसे कुछ नेताओं ने पार्टी आलाकमान को अपना दुखड़ा सुनाया है। बडे़ पदों पर आसीन होने के बावजूद ऐसे नेता राज्य सरकार में वांछित सुनवाई नहीं होने की भी शिकायत करने लगे हैं। दूसरी ओर सीएम के करीबी रणनीतिकार, मंत्री और अन्य नेता भी विरोधियों की हरेक चाल पर नजरें गड़ाए हुए हैं।  

मंत्रिमंडल विस्तार की नहीं है कोई योजना : वीरभद्र
पत्रकारों के सवालों के जवाब में शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर शिष्टाचार भेंट से मंत्री बनते तो सब बन जाते। उन्होंने कहा कि हाईकमान के पास सब जाते हैं। सरकार की मंत्रिमंडल विस्तार की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed