फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Now inflation disappears by appearing like a genie in election issues

उपचुनाव हिमाचल: चुनावी मुद्दों में जिन्न की तरह प्रकट होकर महंगाई अब गायब

Tue, 19 Oct 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 05:00 AM IST
सार

राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ छींटाकशी कर रहे हैं। न विपक्ष इस मुद्दे को उठाए रखना सही मान रहा है और न सत्तारूढ़ दल जनता को माकूल जवाब देना चाह रहा है। गैस सिलिंडर, सीमेंट, सरिया, राशन, पेट्रोल-डीजल समेत दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं महंगी हो गई हैं। गैस सिलिंडर एक हजार रुपये पार हो गया है।

विज्ञापन
Politics: Now inflation disappears by appearing like a genie in election issues
महंगाई (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव में महंगाई जिन्न की तरह प्रकट होकर अब गायब है। राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ छींटाकशी कर रहे हैं। न विपक्ष इस मुद्दे को उठाए रखना सही मान रहा है और न सत्तारूढ़ दल जनता को माकूल जवाब देना चाह रहा है। गैस सिलिंडर, सीमेंट, सरिया, राशन, पेट्रोल-डीजल समेत दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं महंगी हो गई हैं। गैस सिलिंडर एक हजार रुपये पार हो गया है। ब्रेड से लेकर दालों, खाद्य तेल आदि के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों प्याज की कीमत 50 और टमाटर की 70 रुपये हो गई है। सीमेंट के रेट दस रुपये प्रति बैग बढ़े हैं। अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सरिया के रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं। बजरी, रेत, ईंटों के दाम बढ़े हैं। डीजल भी महंगा हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मंडी में विपक्ष मुख्यमंत्री को रावण जैसी उपमाएं देने, कारगिल लड़ाई जैसे मुद्दों पर विवादित बयान देकर खुद ही महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहा है। उसे मुद्दा समझ नहीं आ रहा है या समझना नहीं चाह रहा है। सत्तारूढ़ दल को और क्या चाहिए, उसका काम तो और भी आसान हो रहा है कि महंगाई मुद्दा ही नहीं बन पा रहा है। जनता सोशल मीडिया पर ही महंगाई को लेकर भड़ास निकाल रही है। तरह-तरह के कार्टून और वीडियो बना रही है। कांग्रेस नेता अगर महंगाई की बात करते भी हैं तो भाजपा नेता पलटकर जवाब देते हैं कि महंगाई तो कांग्रेस के वक्त में भी थी। कांग्रेस के  सवाल इसके बाद खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन


हमारे देश में पैदा नहीं होता पेट्रोल-डीजल : गणेश 
भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख गणेश दत्त ने कहा कि भाजपा महंगाई का कतई समर्थन नहीं करती है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मानकों से तय होती हैं। पेट्रोल-डीजल हमारे देश में पैदा नहीं होता है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से भी अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं। मोदी सरकार राशन पर सब्सिडी दे रही है। गरीबों को हिमाचल में भी सस्ता राशन मिल रहा है। महंगाई तो कांग्रेस के वक्त में भी रही है। उस वक्त की बातें कांग्रेस को याद नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोची-समझी चाल के तहत भाजपा दबा रही महंगाई का मुद्दा : चौहान 
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि एक सोची-समझी चाल के तहत महंगाई के मुद्दे को सत्तारूढ़ दल उठने नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेता जनसभाओं में इस मुद्दे को उठा रहे हैं, मगर बीच में ऐसे शिगूफे छोड़े जा रहे हैं, जो इस मुद्दे को दबा रहे हैं। भाजपा के लोग कहें कि मोदी जब मुख्यमंत्री थे तो महंगाई पर क्या कहते थे। भाजपा नेता का यह बयान अजीबोगरीब है कि पेट्रोल-डीजल हमारे देश में पैदा नहीं होता तो इसलिए रेट बढ़ गए हैं। क्रूड ऑयल के रेट कितने थे, इसका सबको पता है। मोदी सरकार ने इस पर एक्साइज ड्यूटी इकट्ठा करने पर जोर दिया। महंगाई को जनता पर छोड़ दिया। नियंत्रण कहीं भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed