फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics: MP Pratibha said that Congress will win the Vis election despite being the Chief Minister from Mandi

सियासत: सांसद प्रतिभा बोलीं- मंडी से मुख्यमंत्री होने के बावजूद विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस

Fri, 22 Apr 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 08:41 PM IST
सार

मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग में जनसभा में कहा कि मंडी जिले से मुख्यमंत्री होने पर भी कांग्रेस को यहां विधानसभा चुनाव जीतने में मुश्किल नहीं होगी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव है। उस वक्त भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी हमारी थी, हमारी ही रहेगी का नारा दिया था। 

विज्ञापन
Politics: MP Pratibha said that Congress will win the Vis election despite being the Chief Minister from Mandi
सांसद प्रतिभा सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग में जनसभा में कहा कि मंडी जिले से मुख्यमंत्री होने पर भी कांग्रेस को यहां विधानसभा चुनाव जीतने में मुश्किल नहीं होगी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव है। उस वक्त भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी हमारी थी, हमारी ही रहेगी का नारा दिया था। जनता इन बातों में नहीं आई और कांग्रेस का साथ दिया। बार-बार मंडी जिला से मुख्यमंत्री की बात करना सही नहीं है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी का नेतृत्व कर चुके हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए मुश्किल कार्य नहीं है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव हरिओम शर्मा, सचिव उत्तम चंद चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश राज, जिला कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य भगतराम व्यास, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हेतराम शर्मा, अतुल शर्मा, चमेलू देवी, सुलोचना भारद्वाज, संजय शर्मा, रमेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन


सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन को करेंगे लागू: सुखविंद्र
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि विस चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी। सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में चोर दरवाजे से भर्तियां हुई हैं। इस विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों को राहत देगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पारदर्शिता एक्ट लाया जाएगा। ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी आय का सोर्स बता सकें। चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी। इसे लेकर पार्टी आलाकमान से भी चर्चा की गई है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर केंद्र सरकार का दबाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री चाहते हुए भी कोई भी फैसला नहीं कर पा रहे हैं। सभी निर्णय दिल्ली से हो रहे हैं। भाजपा सरकार के 6 महीने रहे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed