फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Politics intensifies in the capital's business organizations

राजधानी के कारोबारी संगठनों में सियासत तेज

Sat, 13 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Politics intensifies in the capital's business organizations
शिमला व्यापार मंडल की अोर से वितरित किए सदस्या प्रमाण पत्र के साथ कारोबारी।
शिमला। राजधानी में कारोबारी संगठनों की सियासत तेज हो गई है। समानांतर व्यापार मंडल की ओर से रविवार को बुलाए गए जनरल हाउस से ठीक एक दिन पहले शनिवार को शिमला व्यापार मंडल ने भी कारोबारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र देने का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा की अगुवाई में शनिवार को लोअर बाजार, गंज बाजार और राम बाजार में जाकर कारोबारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिए। सभी कारोबारियों को यह प्रमाण पत्र निशुल्क जारी किए जा रहे हैं। व्यापार मंडल प्रमाण पत्र जारी करने के साथ-साथ शहर में नए कारोबारियों का पंजीकरण भी कर रहा है।
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल महासचिव नितिन सोहल का कहना है कि सभी कारोबारियों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। यह पहला मौका है, जब शिमला व्यापार मंडल अपने सदस्य कारोबारियों को इस तरह सदस्यता प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। कहा कि शिमला के कारोबारी उनके साथ हैं और ये लंबे समय से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे। कहा कि इस अभियान के दौरान कारोबारियों की समस्याओं को भी सुना जाएगा और उन्हें प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों व्यापार मंडलों में वर्चस्व की जंग
त्योहारी सीजन खत्म होते ही दोनों व्यापार मंडलों में वर्चस्व की जंग भी शुरू हो गई है। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले समानांतर व्यापार मंडल ने रविवार को जनरल हाउस बुलाया है। इसमें शहर भर के कारोबारियों को शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर शिमला व्यापार मंडल ने कारोबारियों को जोड़ने के लिए सदस्यता प्रमाण पत्र देने की मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed