फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Politics: Chief Minister Sukhu can increase the wait by keeping two to three ministerial posts vacant

सियासत: दो से तीन मंत्री पद खाली रख इंतजार बढ़ा सकते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू

Fri, 06 Jan 2023 10:28 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

गुरुवार देर रात तक नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में शिमला जिला से सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब शुक्रवार को हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं। 

विज्ञापन
Politics: Chief Minister Sukhu can increase the wait by keeping two to three ministerial posts vacant
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो से तीन मंत्रियों के पद खाली रखकर विधायकों का इंतजार बढ़ा सकते हैं। 10 मंत्री बनाए जाने के आसार कम हैं। सात से आठ मंत्रियों को ही झंडी देने की योजना है। सिरमौर जिला से हर्षवर्द्धन चौहान, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और कांगड़ा से सुधीर शर्मा और चंद्र कुमार की ताजपोशी लगभग तय है। जिला शिमला पर अभी पेच फंसा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार देर रात तक नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक में शिमला जिला से सरकार में प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अब शुक्रवार को हिमाचल लौटकर ही मुख्यमंत्री पत्ते खोल सकते हैं। जिला सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी को मंत्री बनाने पर भी पार्टी पसोपेश में है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की दावेदारी भी मंत्री पद के लिए मजबूत है। राठौर के लिए दिल्ली के वरिष्ठ नेता भी लाबिंग में जुटे हैं। उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जैसे बड़े पदों को भी आगामी दिनों में भरा जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed