सियासत: विधायकी की हसरत, पर टिकट को लेकर खामोशी, जानें पूरा मामला
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों में सांसद और विधायक बनने की हसरतें जागीं, पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की इच्छा किसी भी नेत्री ने नहीं जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों में सांसद और विधायक बनने की हसरतें जागीं, पर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की इच्छा किसी भी नेत्री ने नहीं जताई है। अगले कुछ ही महीनों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए चार में से किसी भी सीट के लिए मोर्चा पदाधिकारियों ने टिकट नहीं चाहा है। हालांकि भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों ने विधायिका में 33 फीसदी महिला आरक्षण के प्रस्ताव का स्वागत किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कहा कि पंचायतों में भी तय आरक्षण से ज्यादा महिला प्रधान हैं। 33 फीसदी आरक्षण जब लागू होगा तो आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति होगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल शिमला में प्रदेशाध्यक्षा वंदना योगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षाें और महामंत्रियों से वृत्त लेकर उनका परिचय करवाया और केंद्र से और प्रदेश संगठन से जो आगामी कार्यक्रम महिला मोर्चों को दिए गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई। महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश भी दिए।
भाजपा उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संगठन में महिलाओं को अधिमान दिया है। भाजपा ने हमेशा ही महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। भाजपा ने महिलाओं पर अटूट विश्वास किया है। अब महिलाओं को अपने दायित्व के अनुसार जमीनी स्तर तक आम जन से जुड़कर संगठन और पार्टी को मजबूत करना होगा। भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो पांच महिला कार्यकर्ता महिला मोर्चा अपने साथ जोड़ेगा, वह संगठन के किसी और पद पर न हो। उनको जोड़ते समय महिला मोर्चा जाति विशेष की महिलाओं को अपने साथ जोड़ने को प्राथमिकता दे।