फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Ahead of the Panchayat elections, the govt and ministers are making a flurry of announcements in the

सियासत: पंचायत चुनाव से पहले गांवों में सरकार, मंत्री लगा रहे घोषणाओं की झड़ी

Thu, 30 Oct 2025 11:31 AM IST
Krishan Singh अशोक चौहान, शिमला।
अशोक चौहान, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

कहीं सड़कों, पेयजल योजनाओं और पंचायत घरों के उद्घाटन हो रहे हैं तो कई पंचायतों में नई संपर्क सड़कों समेत जनहित की योजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है।

विज्ञापन
Politics: Ahead of the Panchayat elections, the govt and ministers are making a flurry of announcements in the
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव से ठीक पहले सरकार के मंत्रियों ने गांव-गांव जाकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। कहीं सड़कों, पेयजल योजनाओं और पंचायत घरों के उद्घाटन हो रहे हैं तो कई पंचायतों में नई संपर्क सड़कों समेत जनहित की योजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है। राजधानी में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। सरकार के यह दो वरिष्ठ मंत्री इस महीने अब तक 18 दिन शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की 50 से ज्यादा पंचायतों के दौरे कर चुके हैं। 

विज्ञापन

इन पंचायतों में करोड़ों रुपये से तैयार हुई योजनाओं के उद्घाटन हुए हैं तो दर्जनों नई योजनाओं के शिलान्यास भी रखे हैं। मंत्रियों के पंचायत प्रवास के चलते अफसरों की भी रोज एक से दूसरी पंचायत में भागदौड़ हो रही है। मंत्रियों के दौरे से पहले सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। पेयजल लाइनों में रोज पानी आ रहा है। इसके अलावा महिला मंडलों को पैसे और मशीनें भी दी जा रही हैं।  हालांकि, आपदा से जूझने के बाद अब नई घोषणाएं और सुविधाएं मिलने से इन्हें राहत भी मिलने लगी है। दिसंबर में पंचायतों के चुनाव संभावित हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले सरकार भी जनता के बीच पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह इस महीने 11 दिन पंचायतों के दौरे पर रहे हैं। इनमें 6 से नौ अक्तूबर तक कसुम्पटी, 11 को केल्टी, 15 को मशोबरा, 16-17 को ढली, मशोबरा, 28 से 29 अक्तूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा वह कर चुके हैं। 30 अक्तूबर यानि  को भी मंत्री कसुम्पटी के दौरे पर ही रहेंगे। वहीं, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहली अक्तूबर को रामपुर, 11 को शिमला ग्रामीण, 23 को टुटू, मज्याठ, 26 से 28 अक्तूबर तक शिमला ग्रामीण की पंचायतों के दौरे पर रहे। गुरुवार को भी मंत्री शिमला ग्रामीण की जनता को सौगातें देंगे।

विज्ञापन

मानसून सीजन के दाैरान हुई भारी बारिश कारण पंचायतों में संपर्क सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में चुनावी साल में जनता को पहले राहत मिलना जरूरी है। सरकार का ज्यादातर फोकस भी सड़कों पर हैं। इसलिए इस महीने पंचायतों में 40 से ज्यादा सड़कों के शिलान्यास हो चुके हैं। महिलाओं को भी सिलाई मशीनें बांटी जा रही है। स्वयं सहायता समूहों को नकद राशि देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed