Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Political stir in Congress after advocating ticket from Mandi Sadar to Anil Sharma

मंडी सदर से अनिल शर्मा को टिकट की वकालत से कांग्रेस में सियासी भूचाल

Tue, 27 Oct 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Political stir in Congress after  advocating ticket from Mandi Sadar to Anil Sharma
पूर्व प्रत्याशी रहीं चंपा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

सदर भाजपा विधायक अनिल शर्मा की कांग्रेस में वापसी की अटकलों और आश्रय की पिता के लिए मंडी सदर से टिकट की वकालत ने कांग्रेसी खेमे में सियासी भूचाल ला दिया है। विधानसभा चुनावों को दो साल हैं, लेकिन सुखराम परिवार की बयानबाजी के बाद मंडी सदर में चुनाव लड़ने की आस लगाए बैठे कांग्रेसी नेताओं में टिकट के लिए घमासान शुरू हो गया है। विरोध के सुर भी तेज हो गए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी एवं मंडी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहीं चंपा ठाकुर और पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए अभी से ही मंडी सदर से कांग्रेस के टिकट पर अपनी दावेदारी जता दी है। सुखराम परिवार को दलबदलू कहते हुए कांग्रेस आलाकमान को यह भी चेताया कि पार्टी में ऐसे लोग बर्दाश्त नहीं होंगे। अगर दलबदलू को टिकट मिला तो चुनावों में वह अपने पत्ते खोलेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

तो रामस्वरूप की तरह कोई भाग्यशाली मौका मार जाएगा

दीपक शर्मा ने कहा कि सुखराम परिवार दलबदल की राजनीति करता है और ऐसे नेताओं को अब कांग्रेस पार्टी में कोई टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि सदर में अब ‘विरासत तय नहीं करेगी सियासत के फैसले, उड़ान तय करेगी कि आकाश किसका है’। यदि सदर में परिवार विशेष को ही तरजीह दी जाती रही तो यहां पर भी रामस्वरूप शर्मा की तरह कोई भाग्यशाली मौका मार जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर सदर से उन्हें या चंपा ठाकुर को टिकट मिलता है तो ही कांग्रेस पार्टी इस सीट को जीत पाएगी।  

राजनीति में रुचि नहीं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते अनिल
चंपा ठाकुर ने भी अनिल और आश्रय शर्मा पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में इस परिवार ने इनसे समर्थन मांगकर विधानसभा में समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन आज यह विधानसभा पर ही अपने परिवार को आगे करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। यदि ऐसा है तो फिर इस्तीफा क्यों नहीं देते। उन्होंने भाजपा की जनसभा में हुए अनिल शर्मा के अपमान पर तंज किया कि अगर अपमान हुआ था तो उसका जवाब देने का दम भी होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed