{"_id":"411ad591886b6f03f08910bdd1afbb6f","slug":"political-leaders-of-himachal-will-celebrate-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आपके ये नेता कहां मनाएंगे दीपावली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आपके ये नेता कहां मनाएंगे दीपावली?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Oct 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सियासी धुरंधर दिवाली मनाने के लिए बुधवार दोपहर बाद अपने घर लौट गए हैं। प्रदेश के सांसदों से लेकर मंत्री तक अपने परिवार और समर्थकों के बीच दिवाली मनाएंगे। केंद्रीय राजनीति में सक्रिय जय प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर भी बुधवार को अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर को छोड़कर प्रदेश के तकरीबन सभी मंत्री अपने-अपने घरों में रोशनी के त्योहार को मनाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला स्थित अपने आवास पर दिवाली मनाएंगे। दिन में वे बच्चों के साथ ही कुछ समय बीताएंगे। शिमला से बाहर जाने का उनका कोई भी कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
धूमल हमीरपुर में मनाएंगे दिवाली
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पहले से ही हमीरपुर स्थित अपने घर पहुंचे हुए हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रदेश के चारों सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और राम स्वरूप शर्मा भी दिल्ली के बजाय अपने-अपने घरों पर दिवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
कौल सिंह ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं
बुधवार को सचिवालय में केवल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ही नजर आए। प्रकाश चौधरी दोपहर बाद अपने घर के लिए रवाना हो गए जबकि कौल सिंह शिमला में ही दिवाली मनाएंगे। वे मंडी नहीं जा पाएंगे।
बुधवार शाम राज्यपाल उर्मिला से मिलकर कौल सिंह ठाकुर ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा के तकरीबन सभी विधायक अपने चुनावी क्षेत्रों में बुधवार शाम तक पहुंच चुके थे ताकि अपने परिवार और समर्थकों के बीच शानदार तरीके से दिवाली मनाई जा सके।