{"_id":"6a70a4b998257ed3ff085dd6","slug":"police-seized-8-grams-of-chitta-from-two-youths-shimla-news-c-19-sml1002-763923-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
शिमला। जिला पुलिस ने ढली क्षेत्र में सूचना के आधार पर एक कमरे में दबिश देकर दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान ठियोग निवासी दीपक वर्मा और संजौली निवासी साहिब सिंह उर्फ सन्नी सरदार के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात गश्त और नशा तस्करी की रोकथाम के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि साहिब सिंह उर्फ सन्नी सरदार और दीपक वर्मा अपने ठिकाने पर हेरोइन रखकर स्थानीय युवाओं को इसकी सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संबंधित स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ढली पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। संजौली-ढली क्षेत्र में युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने और मुनाफा कमाने के लिए कई लोग नशा तस्करी में संलिप्त हैं। इसे देखते हुए पुलिस स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत कर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक कमरे में दबिश देकर दो आरोपियों को करीब आठ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। ब्यूरो