फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police rescue foreign woman tourist lost way while trekking from old manali to Lamadugh Trek

Kullu News: मनाली में ट्रैकिंग पर निकली विदेशी महिला रास्ता भटकी, ढाई घंटे पैदल सफर के बाद सुरक्षित बचाई

Fri, 20 Oct 2023 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Oct 2023 07:32 PM IST
सार

मनाली में रास्ता भटकी अमेरिका की महिला नागरिक को रेस्क्यू कर लिया गया है। यह विदेशी महिला लंबाडुग नेचर वैली ट्रैक पर वीरवार दोपहर को निकली थी।

विज्ञापन
Police rescue foreign woman tourist lost way while trekking from old manali to Lamadugh Trek
लंबाडुग ट्रैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में रास्ता भटकी अमेरिका की महिला नागरिक को रेस्क्यू कर लिया गया है। यह विदेशी महिला लंबाडुग नेचर वैली ट्रैक पर वीरवार दोपहर को निकली थी। लौटते समय अंधेरे के चलते वह रास्ता भटक गई। आधी रात को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने ढाई घंटे पैदल चलने के बाद महिला को तलाश किया। इसके बाद उसे मनाली लाया गया। जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर की शाम करीब 7:00 अमेरिका की नागरिक स्पेफनी लिवेस ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शायना रॉस मैरी ओल्ड मनाली से ट्रैकिंग पर गई थी और वापस नहीं लौटी है। शायना रॉस मैरी ने उसे अपनी लोकेशन भेजी थी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू दल महिला की तलाश में रवाना हुआ। ढाई घंटे पैदल सफर के बाद रेस्क्यू टीम महिला की लोकेशन पर पहुंची। बड़े पत्थर के नीचे महिला के पुकारने की आवाजें सुनाई दीं। पूछताछ पर शायना ने कहा कि वह बुधवार दोपहर बाद करीब 1.30 बजे ओल्ड मनाली से ट्रैकिंग के लिए लंबाडुग नेचर ट्रैक पर गई थीं। उसने ट्रैक का 80 फीसदी रास्ता पार कर लिया था तो अंधेरा होने लगा। अंधेरा होने पर वह ओल्ड मनाली की तरफ रवाना हुई लेकिन रास्ता भटक गई। मोबाइल में बैटरी खत्म होने के कारण वह नाले में ही रुकी रही। वहीं एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि विदेशी महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसे उसकी मां के हवाले किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed