फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police raided the house in Naidun , within 15 minutes the person died under suspicious circumstances

Hamirpur: पुलिस की घर पर तलाशी लेने के 15 मिनट बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने ये कहा

Sat, 20 Jul 2024 11:02 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

नादौन के तहत तेलकड़ गांव में कथित तौर पर व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बीती रात तेलकड़ निवासी रघुवीर सिंह के घर पर पुलिस ने तलाशी दी थी

विज्ञापन
Police raided the house in Naidun , within 15 minutes the person died under suspicious circumstances
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना नादौन के तहत तेलकड़ गांव में कथित तौर पर व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बीती रात तेलकड़ निवासी रघुवीर सिंह के घर पर पुलिस ने तलाशी दी थी। व्यक्ति के खिलाफ पड़ोसी ने यह शिकायत दी थी कि उसके घर में बंदूक है, जिससे उन्हें जान का खतरा है। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना सर्च वारंट के उनके घर में तलाशी ली जबकि शिकायतकर्ता पहले भी ऐसी झूठी शिकायतें दे चुका है। 7:00 से 9:00 बजे के बीच में पुलिस ने घर में जांच की। पुलिस के लौटने के 15 मिनट बाद ही व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई।  

विज्ञापन

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शुक्रवार 9:00 बजे के करीब व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया लेकिन पुलिस 12:30 बजे मौके पर पहुंची। परिजनों का यह भी कहना है कि एसडीएम और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की तलाशी से आहत होकर ही रघुवीर सिंह ने आत्महत्या की है। परिजनों ने आरोप लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। मृतक के पिता सेना में सूबेदार थे, जबकि बेटा नेवी में नौकरी करता है। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह का कहना है कि व्यक्ति की मौत आत्महत्या है या फिर सामान्य मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर हथियार बरामद करने के लिए घर पर जांच की। कुछ परिस्थितियों में पुलिस को बिना वारंट के भी इस तरह की जांच करना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed