फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police probe into jr katwal case

कटवाल मामले में पुलिस ने विभाग से तलब किया रिकॉर्ड

Sat, 13 Jan 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 13 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
police probe into jr katwal case

बिलासपुर के झंडूता से भाजपा विधायक जेआर कटवाल के सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ मामले में छोटा शिमला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले से जुड़ा कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अब महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से शिकायतकर्ता से जुडे़ रिकॉर्ड और आईटीआई से जुड़े दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने विभाग को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही पता चल सकेगा कि शिकायतकर्ता के आरोप कितने सही हैं। शिकायतकर्ता जिन दस्तावेज से छेड़खानी की बात कर रहा है, उसे कब्जे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत से दिशा निर्देश मिलने के बाद छोटा शिमला पुलिस ने वर्तमान विधायक और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेआर कटवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

police probe into jr katwal case

मामला वर्ष 2015 का है जब कटवाल महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह विभाग में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

कुछ महीनों बाद ही विभाग की ओर से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं थीं। इसी बीच, शिकायतकर्ता ने विभाग से आरटीआई के तहत कुछ जानकारी ली।

आरोप है कि जो रिकॉर्ड शिकायतकर्ता को मुहैया करवाया गया उससे छेड़छाड़ की गई थी। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मामले से जुड़ा रिकॉर्ड लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed