फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police post incharge suspended in una due to Misbehavior with woman passenger

डयूटी पर नशे में धुत्त मिला हेड कांस्टेबल, महिला की शिकायत पर एसपी ने किया सस्पेंड

Sun, 26 Aug 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
police post incharge suspended in una due to Misbehavior with woman passenger

एसपी दिवाकर शर्मा ने मैहतपुर बैरियर पर महिला चालक से अभद्र व्यवहार करने एवं डयूटी के दौरान नशे में धुत्त पाने जाने के आरोप में हेड कांस्टेबल सुरजीत को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, मामले में सदर थाना एचएचओ एवं मैहतपुर पुलिस चौकी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर मेडिकल के लिए भेजा और उसे लाइन हाजिर कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को चंडीगढ़ निवासी रेणुका अपने परिवार के साथ कार में चंडीगढ़ से नगरोटा सुरियां जा रहे थी, कि रात करीब एक बजे मैहतपुर बैरियर पर पहुंचने पर हेड कांस्टेबल सुरजीत ने कार को
विज्ञापन
विज्ञापन


चैकिंग के लिए रोका, जैसे ही महिला पर्स से लाइसेंस निकालने लगी, इतने में हेड कांस्टेबल ने महिला का पर्स छीन लिया और लाइसेंस लेकर सड़क इधर-उधर टहलने लगा। इतना ही पुलिस कर्मी महिला के साथ अभद्र व्यवहार पर उतर आया। जिससे महिला घबरा गई। 
 

हेड कांस्टेबल की हरकतों से तंग आकर एसपी को दी सूचना

police post incharge suspended in una due to Misbehavior with woman passenger

महिला चालक ने हेड कांस्टेबल की हरकतों से तंग आकर फौरान मामले की शिकायत एसपी दिवाकर शर्मा को दी। सूचना मिलते ही रात डेढ बजे एसपी दिवाकर शर्मा स्वयं वाहन चलाकर मैहतपुर बैरियर पर पहुंच गए और पीड़ित

महिला और उसके परिवार से मिले और नशे में धुत्त पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। वहीं मामले में सदर थाना एचएचओ एवं मैहतपुर पुलिस पोस्ट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए।

एसपी ने शिकायतकर्ता महिला व उसके पति को आवश्यक दस्तावेज वापस कर उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि डयूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे में धुत्त पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। वहीं मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed