{"_id":"670c9872eeb114a1270255ea","slug":"police-personnel-working-in-cid-for-more-than-six-months-will-be-back-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीआईडी में छह माह से ज्यादा समय से कार्यरत पुलिस कर्मी होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीआईडी में छह माह से ज्यादा समय से कार्यरत पुलिस कर्मी होंगे वापस
Mon, 14 Oct 2024 09:36 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:36 AM IST
सार
पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में वापस आना होगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इस संबंध में सीआईडी प्रमुख को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह माह से ज्यादा समय से सीआईडी में कार्यरत पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में वापस आना होगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इस संबंध में सीआईडी प्रमुख को पत्र लिखा है। डीजीपी अतुल वर्मा के आदेशों के बाद सीआईडी में गए कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पत्र लिखा गया है कि सीआईडी में 6 माह से अधिक समय तक रहने के लिए डीजीपी की मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी न मिलने पर वापस पुलिस विभाग में आना होगा। पुलिस मुख्यालय ने 18 सितंबर को लिखे पत्र में राज्य सीआईडी मैनुअल, 2007, पैरा 22.1.2 का हवाला दिया है। करीब 300 पुलिस अफसर व कर्मी सहित सीआईडी व अन्य कार्यालयों में गए हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि सीआईडी मैनुअल के उल्लंघन में अपनाई कोई भी प्रथा, जहां अफसरों को अपेक्षित अनुमोदन के लिए बिना दोबारा संबद्ध किया हो या उसका कार्यकाल बढ़ाया हो, वह प्रथा तत्काल बंद की जाती है। इस बारे में डीजीपी ने बताया कि सीआईडी को पत्र भेजा है। नियमों के अनुसार अब सीआईडी में गए पुलिस कर्मचारियों और अफसरों को विभाग में वापस आना होगा।
विज्ञापन