फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police helped old woamn in solan in himachal pradesh

बुजुर्ग महिला की मदद को पुलिस ने बढ़ाए हाथ, गाड़ी से घर पहुंचाया चारा

Sun, 03 May 2020 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
police helped old woamn in solan in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच एक बुजुर्ग महिला के लिए कुनिहार में पुलिस फरिश्ता बन गई है। पुलिस की टीम जब डीएसपी सोलन रमेश शर्मा और थाना प्रभारी जीत सिंह की अगुवाई में जाबल नाके से वापस आ रही थी तो ज्यालंग गांव के पास भरी दोपहर में थाना प्रभारी की नजर एक वृद्धा पर पड़ी जो बड़ी मुश्किल से पशुओं के लिए इकट्ठा किए चारे को उठाने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन




उसी समय थाना प्रभारी ने गाड़ी रुकवाकर उस महिला के पशुचारे को गाड़ी में डाल कर और वृद्ध महिला को गाड़ी में ही बिठाकर उसके घर पहुंचा दिया। वृद्धा के घर की हालत को देखा जो सही मायने में बहुत ही गरीब प्रतीत हो रही थी। वहीं, डीएसपी रमेश शर्मा ने उस महिला को साबुन और सैनिटाइजर दिया। उन्होंने थाना प्रभारी कुनिहार जीत सिंह को आदेश दिए कि महिला को पुलिस संरक्षण योजना में शामिल किया जाए और इनकी दवाई, राशन इनके घर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



वहीं,जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोई नहीं है, वे बिल्कुल अकेली रहती हैं। इस महिला की उम्र 70 साल है। महिला के पति की मृत्यु 15 साल पहले हो गई थी। वृद्ध महिला की कोई संतान नहीं है। महिला ने पुलिस जवानों की खूब तारीफ की है कि लॉकडाउन के समय में उन्होंने उनकी मदद की है। उन्होंने भगवान से दुआ कर उम्मीद की है कि पुलिस जवानों की भरपूर मेहनत से देश कोरोना से जंग जरूर जीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed