फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Department make corna hospital

पुलिस ने खुद तैयार कर लिया कोविड अस्पताल

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police Department make corna hospital
कोरोना संक्रमित जवानों का अब कैथू लाइन में स्थापित अस्पताल में किया जाएगा उपचार
विज्ञापन

पुलिस के मेडिकल-नॉन मेडिकल कर्मी देंगे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पुलिस महकमे ने अब खुद का कोविड केयर सेंटर स्थापित कर लिया है। पुलिस महकमे के कई जवान और अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन पुलिस कर्मियों का उपचार अब इस कोविड केयर सेंटर में होगा। यह जानकारी एएसपी प्रवीर ठाकुर ने दी। बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन कैथू में 15 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है। ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य उपकरण ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसेटेटर, स्टीम नेबुलाइजर की व्यवस्था भी की है। एक दो दिन के भीतर इसे शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों के अलावा पुलिस की विशेष दो टीमें आइसोलेशन वार्ड में सेवाएं देंगी। यह जवान आइसोलेट और संक्रमितों की देखरेख से लेकर खाने-पीने और दैनिक उपयोग की जरूरतों के साथ दवाइयां का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन

जवान को दिलाया गया विशेष प्रशिक्षण
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन कैथू में स्थापित कोविड केयर सेंटर में पुलिस में शामिल मेडिकल विषय में उत्तीर्ण जवान ड्यूटी देंगे। जवान दो अलग-अलग समय में ड्यूटी देंगे। संक्रमितों की देखरेख के लिए एक दर्जन जवानों को एसएसबी मेडिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 250 पुलिस कर्मी हो चुके हैं संक्रमित
शिमला पुलिस के करीब 250 जवानों समेत कई अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें एसपी, एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। ऐसे में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच पुलिस कर्मियों के इसकी चपेट में आने की प्रबल संभावना बनी है। पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए पुलिस विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। पुलिस कर्मियों को अब उपचार के लिए दूसरे अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed