{"_id":"6495a8564c26c93acb0289f6","slug":"police-constable-question-paper-leak-case-will-now-be-questioned-by-sit-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Paper Leak Case: पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र लीक मामले में अब एसआईटी से पूछताछ करेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Paper Leak Case: पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र लीक मामले में अब एसआईटी से पूछताछ करेगी सीबीआई
Sat, 24 Jun 2023 12:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:30 PM IST
सार
हिमाचल में 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। 6 मई को यह परीक्षा विवादों के बाद रद्द हो गई।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र लीक मामला(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांस्टेबल प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई अब एसआईटी से भी पूछताछ करेगी। भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसआईटी गठित की है। अब तक सीबीआई प्रश्नपत्र तैयार करने वाली और प्रिंटिंग कमेटी से पूछताछ कर चुकी है। इन पुलिस अधिकारियों को सीबीआई ने चंडीगढ़ सीबीआई कार्यालय बुलाया था, कुछ पुलिस अधिकारियों को प्रश्नावली भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
6 मई को यह परीक्षा विवादों के बाद रद्द हो गई। पुलिस और सीआईडी ने मामले दर्ज किए तो 31 मई को पांच आरोपियों की पहली बार गिरफ्तारियां हुईं। 181 लोगों के खिलाफ कांगड़ा, शिमला और मंडी में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। पुलिस भर्ती के तार राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश तक जुड़े हैं। नेपाल सीमा से भी एक आरोपी को पकड़ कर लाया जा चुका है। पूर्व भाजपा सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंपा था। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन