फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police constable died in vehicle collision in kangra, dead body of newborn found in Pratap Nagar, Hamirpur

Himachal: डमटाल में वाहन की टक्कर से पुलिस जवान की मौत, हमीरपुर के प्रताप नगर में मिला नवजात का शव

Fri, 28 Apr 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)/बिलासपुर/शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)/बिलासपुर/शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

प्रदेश के पुलिस थाना डमटाल के तहत वाहन की टक्कर से थपकौर के पुलिस जवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी थपकोर तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Police constable died in vehicle collision in kangra, dead body of newborn found in Pratap Nagar, Hamirpur
पुलिस जवान की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना डमटाल के तहत वाहन की टक्कर से थपकौर के पुलिस जवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी थपकोर तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देररात को भदरोया में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए अर्जुन सिंह को टक्कर मार दी थी। इस दौरान अर्जुन सिंह की मौत हो गई थी। जवान अर्जुन सिंह पुलिस थाना इंदौरा में एचएससी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ पुलिस जवान का उनके पैतृक स्थान थपकौर में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हमीरपुर के प्रताप नगर में मिला नवजात का शव
 नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच प्रताप गली में शुक्रवार को एक नवजात का शव मिला है। शिशु का शव एक बोरी में भरकर खुले स्थान पर रेत और बजरी के साथ रखा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह शव किसने यहां फेंका है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सबसे पहले इस शव को एक महिला ने देखा और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर रोहिन डोगरा ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल के लिए पंचनामे को भेज दिया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि प्रताप गली में एक नवजात का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नघ्यार के युवक की दक्षिण अफ्रीका में डूबने से मौत
उधर, उपमंडल झंडूता के नघ्यार गांव निवासी नीरज कुमार की दक्षिण अफ्रीका में डूबने से मौत हो गई। नीरज कुमार पुत्र राम चंद दक्षिण अफ्रीका के मलावा शहर में पिज्जा शॉप में करीब तीन साल से नौकरी करता था। वीरवार को वहां झील में बोटिंग करते हुए वह पानी में गिर गया और डूबने से मौत हो गई । नीरज के चाचा नीतीश ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। चाचा नीतीश भी साउथ अफ्रीका में ही काम करते हैं। नीरज के माता-पिता को अभी तक इस बारे में नहीं बताया गया है। पंचायत प्रधान बबीता और उप प्रधान मीनाक्षी ने युवक के शव को स्वदेश लाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। उन्होंने बताया कि नीरज अति गरीब परिवार से संबंध रखता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed