फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police complaint on spreading rumors about CM's ill health

Shimla News: सीएम के खराब स्वास्थ्य की अफवाह फैलाने पर पुलिस में शिकायत

Sat, 02 Sep 2023 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Police complaint on spreading rumors about CM's ill health
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खराब स्वास्थ्य और इलाज के लिए विदेश जाने की अफवाह फैलाने पर शिमला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। शातिरों ने यह भी तय कर दिया कि कार्यकारी सीएम कौन बनेगा। एक कथित कांग्रेस प्रवक्ता की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को आधार बनाकर जनता को गुमराह करने का काम किया। इस प्रकरण के पीछे कौन मास्टरमाइंड है, उसे पकड़ने का जिम्मा शिमला पुलिस को दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बलदेव ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है। बलदेव ठाकुर ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि शिकायत आई है। छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


विधायक डॉ. जनक से पूछताछ की तैयारी
शिमला। भाजपा विधायक डॉ. जनक राज को पुलिस जांच में शामिल होने के लिए जल्द हुक्मनामा भेजेगी। मामले से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब पुलिस खोज रही है। इसी के मद्देनजर विधायक से पूछताछ करना जरूरी बताया जा रहा है। आईएएस अफसर के खिलाफ जारी हुआ पत्र विधायक के शिमला स्थित घर में डाक के जरिये उनके नाम से आया। सवाल उठ रहा है कि जब पत्र विधायक के पास आया तो वह वायरल कैसे हो गया? इस तरह के कई प्रश्नों के जवाब विधायक से मिलने की उम्मीद पुलिस कर रही है। आखिर भरमौर के विधायक को ही पत्र क्यों भेजा गया, इस दिशा में भी छानबीन हो रही है। पत्र के सूत्रधार की तलाश जोरों से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed