फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police commando deputed at kasol kullu after jerusalem dispute

येरुशलम विवादः कुल्लू के कसोल में अलर्ट,पुलिस कमांडों की टीम तैनात

Sun, 10 Dec 2017 12:47 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Dec 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
 police commando deputed at kasol kullu after jerusalem dispute
येरुशलम को लेकर इस्राइल और अरब देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल पुलिस ने कुल्लू के कसोल में सतर्कता बढ़ा दी है। न सिर्फ खुफिया तंत्र को एक्टिव कर हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी इकट्ठा की जा रही है 
विज्ञापन


बल्कि हिमाचल पुलिस के कमांडो की एक टीम व क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को भी कसोल में तैनात कर दिया है। हाल में पुलिस ने कसोल में कई घरों में तलाशी भी की थी। सूबे के आला अधिकारियों ने पुलिस की मूवमेंट बढ़ने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


हालांकि, इसे रुटीन प्रक्रिया बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिमाचल पुलिस ने यह कवायद हाल में हिमाचल खासकर कुल्लू में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) व यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) लखनऊ से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के संदिग्ध आतंकी शेख अब्दुल नई को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा प्रतापगढ़ से भी एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 
 

आईएस के आतंकी की कुल्लू से हो चुकी है गिरफ्तारी

 police commando deputed at kasol kullu after jerusalem dispute

पूछताछ के दौरान ही नईम ने कसोल में इस्राइलियों के ठिकानों की रेकी की बात स्वीकारी थी। इसके बाद हिमाचल पुलिस व केंद्रीय खुफिया व जांच एजेंसियां कसोल में अपने अपने स्तर पर जांच व निगरानी कर रही थीं।

अब येरुशलम को लेकर विवाद बढ़ने के बाद आतंकी संगठनों द्वारा मिनी इस्राइल को निशाना बनाने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में हिमाचल पुलिस ने पहले ही एहतियातन अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। डीजीपी सोमेश गोयल ने कहा कि येरुशलम विवाद का कसोल से कुछ कनेक्शन नहीं है।

हालांकि यह जरूर कहा कि केंद्रीय व राज्य की खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर ही कसोल में हाल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसके अलावा एहतियात के तौर पर क्विक रिएक्शन टीम को भी तैनात किया गया है।

लखनऊ में लश्कर के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी से पहले पिछले साल कुल्लू के मनाली से एनआईए द्वारा आतंकी संगठन आईएस के आतंकी आबिद खान की गिरफ्तारी हुई थी।

इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में पाकिस्तान व आईएस के समर्थन में नारे लिखने के मामले भी सामने आए हैं। चूंकि येरुशलम को लेकर पहले ही दोनों धर्म से जुड़े देशों व लोगों के बीच तनाव है। ऐसे में खुफिया एजेंसियां ज्यादा सतर्कता बरत रही हैं।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की भी निगाह

 police commando deputed at kasol kullu after jerusalem dispute

येरुशलम को लेकर बढ़े विवाद के बीच भारतीय खुफिया एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। यही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां भी कसोल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। इस्राइली एजेंसियां अघोषित रूप से अपने नागरिकों से लगातार संपर्क में हैं।

हालांकि डीजीपी किसी आतंकी घटना के इनपुट से इनकार कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि विदेशी नागरिकों की ज्यादा मौजूदगी की वजह से पुलिस वैसे भी इंटेलिजेंस इनपुट जुटाती रहती है। रुटीन प्रक्रिया के तहत विदेशियों के ठहरने या रहने वाले इलाकों की सामान्य तौर पर भी जांच व निगरानी की जा रही है।

बड़ी संख्या में कसोल आते हैं इस्राइली
सूत्रों की मानें तो भारत आने वाले इस्राइली नागरिकों में आधे से ज्यादा कसोल जरूर आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में इस्राइली यहां लंबे समय से रह रहे हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो पर्यटन सीजन खत्म होने और दिसंबर से बर्फबारी शुरू होने के चलते काफी इस्राइली दूसरे इलाकों में चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed