फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police blockade in Shoghi; banned drugs and 'Chitta' seized.

Shimla News: शोघी में पुलिस की नाकाबंदी, प्रतिबंधित दवाएं, चिट्टा पकड़ा

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police blockade in Shoghi; banned drugs and 'Chitta' seized.
स्पेशल सेल की टीम ने लगाया था नाका
विज्ञापन

13 ग्राम चिट्टा किया गया बरामद, कुल्लू का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान प्रतिबंधित दवाएं और चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को स्पेशल सेल शिमला की टीम शोघी क्षेत्र में नाकाबंदी और नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों की 490 गोलियां बरामद की गईं। इनका वजन 233 ग्राम है। आरोपी पवन शिमला का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला पाया गया है। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला भी शोघी क्षेत्र का है। पुलिस थाना बालूगंज और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम ने शोघी क्षेत्र में एक एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान तलाशी में बस में सवार एक युवक के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी अजय ठाकुर निवासी निरमंड जिला कुल्लू का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर संभव कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article