फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poet Conference at kanda jail shimla on international Nelson Mandela Day

इस जेल में कैदी सुनाएंगे कविताएं, नेल्सन मंडेला डे पर होगा आयोजन

Wed, 18 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Poet Conference at kanda jail shimla on international Nelson Mandela Day

अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला डे पर जेल विभाग कवि सम्मेलन का आयोजन करवा रहा है। सूबे की कंडा जेल में बुधवार को जेल के कैदी अपनी कविताएं पेश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला डे पर जेल विभाग कंडा जेल में कवि सम्मेलन का आयोजन करवा रहा है।

विज्ञापन


इस आयोजन में जेल के कैदियों के अलावा प्रदेश के नामी कवि भी अपनी कविताएं पेश करेंगे। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि मंडेला दिवस को जेलों में बंद कैदियों के मानवीय हालात में सुधार को प्रोमोट करने के लिए बनाया जाता है।

विज्ञापन

 

पौधों पर लगाए जाएंगे बंदियों के नाम

Poet Conference at kanda jail shimla on international Nelson Mandela Day

ऐसे में हिमाचल की जेलों में हो रहे सुधारात्मक कार्यों को जेल में बंद बंदियों के जरिये ही सार्वजनिक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन के अलावा नशा निवारण में एक नुक्कड़ नाटक और एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।

डीजी गोयल ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान सूबे की जेलों में एक हजार से ज्यादा पौधों को  रोपित किया। उन्होंने बताया कि कैदियों के बीच पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए अब जो कैदी जिस पौधे को रोपेगा और उसका रखरखाव करेगा, उसके आगे उस कैदी के नाम की पट्टी लगाई जाया करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed