फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pocso Box for Complaint in Himachal schools

हिमाचल के स्कूलों में लगेंगे पोक्सो बॉक्स, छात्राएं कर सकेंगी छेड़छाड़ होने की शिकायत

Fri, 01 Nov 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Pocso Box for Complaint in Himachal schools

शिमला के रोहड़ू के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आने और ऐसी शिकायतें बढ़ने के बाद अब सभी शैक्षणिक संस्थानों में पोक्सो बॉक्स लगाने का फैसला लिया है। छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ की लिखित शिकायतें इसमें डाल सकेंगी। ये बॉक्स स्कूल प्रधानाचार्य की निगरानी में हर हफ्ते खोले जाएंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा आम जीवन में होने वाली घटनाओं के विरोध में आवाज उठाने को स्कूलों में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी लिखे जाएंगे। इन नंबरों के साथ सुरक्षा शपथ भी डिसप्ले बोर्ड पर लिखी जाएंगी या दीवारों पर पेंट कर लिखी जाएगी। इसके लिए हर स्कूल को 500 रुपये का बजट जारी होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा अभियान ने यह नई पहल की है। इसके अंतर्गत प्रदेश के स्कूल परिसरोें में एक डिसप्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इस बोर्ड पर पुलिस, चाइल्ड लाइन, राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा, अस्पताल, अग्निशमन, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला उपायुक्त, स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर, राज्य काउंसलिंग हेल्पलाइन समेत अन्य विभागों के हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक  डॉ.अमरजीत कुमार शर्मा ने वीरवार को इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, आम जीवन में होने वाली घटनाओं के विरोध में आवाज उठाने जैसे उद्देश्यों के लिए यह पहल की जा रही है।

शिक्षकों को भी पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ

शिमला। प्रदेश के स्कूलों में बीते कुछ समय से छात्राओं के साथ शिक्षकों की ओर से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने से कलंकित हो रहे गुरु-शिष्य के रिश्ते को बचाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय नई पहल करने जा रहा है। शिक्षकों को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए टीचर ट्रेनिंग में अब एक विशेष सत्र जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार के आदेशानुसार निदेशालय ने इस बाबत प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।

निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द सरकार की मंजूरी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों में शिक्षकों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। समय-समय पर होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण के तहत यह पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए मनोवैज्ञानिकों की मदद भी ली जाएगी। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को उनकी जिम्मेवारियों, गुरु और शिष्यों के रिश्ते और उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा।


उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत से पूरे शिक्षक वर्ग पर सवाल उठते हैं। ऐसे में शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान चेताया जाएगा कि अगर किसी स्कूल में इस तरह के मामलों पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मानसिक तौर पर बीमार शिक्षकों की सूचना निदेशालय में देने को लेकर भी अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed