फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PNG will be supplied from Una for Hamirpur-Bilaspur districts

तैयारियां तेज: हमीरपुर-बिलासपुर जिलों के लिए ऊना से होगी पीएनजी की सप्लाई

Sat, 08 Jan 2022 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jan 2022 11:20 AM IST
सार

एक सिलिंडर के भार जितनी गैस पाइपलाइन के माध्यम से करीब 300 रुपये सस्ती होगी। अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो पाइप वाली उतनी ही गैस 700 रुपये में मिलेगी। ऊना जिले के हरोली स्थित बाथू में मदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
PNG will be supplied from Una for Hamirpur-Bilaspur districts
पीएनजी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊना जिले के हरोली स्थित बाथू में मदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी भारत गैस ने बाथू में करीब छह कनाल आठ मरले भूमि का चयन कर तैयारियां तेज कर दी हैं। मदर स्टेशन स्थापित करने पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमीरपुर और बिलासपुर जिलों को भी इसी मदर स्टेशन से गैस की आपूर्ति होगी। दोनों जिलों में पाइपलाइन पहुंचाने के लिए होने वाले खर्च का प्रावधान सर्वे कार्य पूरा होने के बाद किया जाएगा। पहले चरण में तीनों जिलों के शहरी क्षेत्रों को ही गैस पीएनजी सुविधा से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


ऊना शहर की रक्कड़ कॉलोनी में पीएनजी की सप्लाई की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लाइन बिछाने काकाम पूरा हो गया है। जल्द विभिन्न वार्डों में सुविधा शुरू होगी। रक्कड़ कॉलोनी में पाइप से गैस की आपूर्ति फिलहाल, नंगल से दी जा रही है। इसे आने वाले समय में ऊना से देने की योजना है। हरोली के बाथू में बनने वाले मदर स्टेशन के लिए मंजूरी मिलने के बाद भूमि का चयन कर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। भारत गैस रिसोर्स के सहायक प्रबंधक अमरवीर सिंह ने बताया कि ऊना जिले के बाथू में मदर स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। आने वाले दिनों में ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को पाइप से पीएनजी की सप्लाई होगी। 

विज्ञापन

सिलिंडर के मुकाबले सस्ती है पाइपलाइन गैस

एक सिलिंडर के भार जितनी गैस पाइपलाइन के माध्यम से करीब 300 रुपये सस्ती होगी। अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो पाइप वाली उतनी ही गैस 700 रुपये में मिलेगी। इसके साथ उपभोक्ता को सिलिंडर बुकिंग समेत अन्य का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed