{"_id":"5f6afce760d46007d050fa9f","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugurate-atal-tunnel-on-3rd-october-and-night-stay-at-keylong-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: केलांग में एक रात ठहरेंगे मोदी, 1972 में इंदिरा गांधी भी रहीं थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: केलांग में एक रात ठहरेंगे मोदी, 1972 में इंदिरा गांधी भी रहीं थीं
Wed, 23 Sep 2020 03:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 50 साल बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाहौल स्पीति में एक रात ठहरेंगे। करीब नौ किमी लंबी अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए 3 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केलांग पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान एक रात केलांग में ठहरेंगे। इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो केलांग में एक रात ठहरेंगे।
विज्ञापन
1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केलांग में एक रात ठहर चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे। प्रधानमंत्री अटल टनल के साउथ पोर्टल में उद्धघाटन करने के बाद नॉॅर्थ पोर्टल पहुंचेंगे जहां पर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू, प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम जगदीश शर्मा, पर्यटन सचिव देवेश कुमार और जिला प्रशासन की टीम के साथ केलांग में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उद्धघाटन के बाद मोदी के जनसभा स्थल को लेकर सिस्सू और गोशाल को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
एसपीजी की रिपोर्ट के बाद जनसभा स्थल को फाइनल किया जाएगा। पीएम मोदी को लाहौल का पारंपरिक व्यंजन परोसा जाएगा। मोदी को पारंपरिक लाहौली परिधान के साथ थंका पेंटिंग भी भेंट की जाएगी।