{"_id":"5c175d57bdec2256bd3ce89d","slug":"pm-narendra-modi-rally-on-27th-december-in-dharamshala-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली को महकमों की कदमताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली को महकमों की कदमताल शुरू
Mon, 17 Dec 2018 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के एक साल के जश्न के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महकमों ने कदमताल शुरू कर दी है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के आने के चलते प्रदेश सरकार, सभी विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 27 दिसंबर को पुलिस मैदान में होने वाली लाभार्थी रैली में विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने वाले लोगों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पहले उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार सभी विभागों के अधिकारियों के साथ धर्मशाला में बैठक करेंगे। दोपहर बाद कांगड़ा जिला के चारों मंत्री विपिन परमार, किशन कपूर, सरवीण चौधरी और बिक्रम ठाकुर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रैली में कांगड़ा जिला के हर मंडल को 2500 से 3000 हजार लोगों को धर्मशाला पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। संगठन ने हर मंडल पर बैठेंगे शुरू कर दी हैं। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
जिसमें लाभार्थियों की सूचियां तैयार कर उन्हें बुलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि जयराम सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन व संगठन तैयारियों में जुटे हैं।