फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Narendra Modi pats jairam sarkar's on the back for not wasting Coronavirus vaccine

कोरोना वैक्सीन की बर्बादी न होने पीएम नरेंद्र मोदी ने थपथपाई जयराम सरकार पीठ

Mon, 06 Sep 2021 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 07:53 PM IST
सार

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi pats jairam sarkar's on the back for not wasting Coronavirus vaccine
पीएम मोदी ने हिमाचल के लोगों से किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की बर्र्बादी न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वैक्सीन की शीशी में 11 डोज होती हैं। अगर सभी 11 डोज लगाई जाती हैं तो 10 फीसदी खर्चा कम हो जाता है। प्रदेश में -2.25 वैक्सीन की खराब हुईं, जो न के बराबर है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से जो बातें सुझाई गई हैं, हिमाचल प्रदेश में इस पर नई ऊर्जा के साथ काम होगा। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से डाक्यूमेंट्री भी दिखाई। इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन को लेकर कड़ी मेहनत करके पहला स्थान प्राप्त किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वर्चुअल संवाद में जुड़े रहे। 

विज्ञापन


30 नवंबर तक लगा दी जाएगी 18 साल से ऊपर के लोगों को दूसरी डोज 
- मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने में हिमाचल देश में पहले नंबर पर आया है। वैक्सीनेशन की दूसरी डोज को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर तक 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगा दी जाएगी। यह लक्ष्य पूरा होगा। इसमें भी हिमाचल देश पहले नंबर पर रहेगा। 
विज्ञापन


पीएम ने स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी और पंचायती संस्थाओं को दी बधाई
संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी, पंचायतीराज संस्थाओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य है। यहां की भौगोलिक स्थिति काफी भिन्न है। हिमाचल में वैक्सीन को लेकर अच्छा काम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed