फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm narendra modi in bhajyumo rally in mandi on 24 September 2022

Himachal BJP: भाजयुमो की महागर्जना रैली में 24 सितंबर को मंडी आएंगे पीएम मोदी

Thu, 08 Sep 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 06:36 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से अटूट रिश्ता है और उन्होंने प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
pm narendra modi in bhajyumo rally in mandi on 24 September 2022
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम पड्डल मैदान से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महागर्जना रैली को संबोधित करने आएंगे। इस रैली में प्रदेश भर के एक लाख युवा पहुंचेंगे। यह जानकारी वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दी। कश्यप ने कहा कि इस रैली में कोई भी 40 साल से अधिक आयु का पार्टी कार्यकर्ता या समर्थक शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा, बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए एक बार दोबारा काशी के कर्मवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी काशी आ रहे हैं।

विज्ञापन


सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से अटूट रिश्ता है और उन्होंने प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। मोदी के हिमाचल से लगाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीएम के रूप में हिमाचल के दौरे पर सबसे अधिक बार वही आए हैं। अटल ने स्वर्णिम हिमाचल की जो कल्पना की थी, उसको मोदी पूर्ण कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह प्रदेशवासियों को हमेशा मिलता रहा है। मोदी का मंडी से भी विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास को नई गति दी है। अटल सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए हमारे राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र में आई कांग्रेस की सरकार ने यह दर्जा वापस ले लिया था, लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने विशेष राज्य का दर्जा वापस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 को सुंदरनगर आएंगी स्मृति, रिजिजू शिमला आएंगे 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 17 सितंबर को सुंदरनगर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगी। इसी माह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शिमला में अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 24 सितंबर को भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुज्जर सोलन में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed