फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PM Narendra Modi Honoured Gulshan Chander for upliftment of chamba chappal

Chamba News: पीएम ने चंबा चप्पल के उत्थान के लिए गुलशन को दिया सम्मान

Mon, 18 Sep 2023 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

पीएम ने देश के 18 परंपरागत व्यावसायों, उत्कृष्ट कामगारों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Honoured Gulshan Chander for upliftment of chamba chappal
गुलशन को सम्मानित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला निवासी गुलशन चंद्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें चंंबा चप्पल के उत्थान और गुरु-शिष्य परंपरा के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के शिल्पकारों और कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना शुरू की है। पीएम ने देश के 18 परंपरागत व्यावसायों, उत्कृष्ट कामगारों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


यह योजना केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शुरू की गई है। विश्वकर्मा योजना में अगले 5 साल तक 13000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह योजना विशेष रूप से समाज के निचले स्तर के कामगारों के कल्याण के लिए शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


शिल्पकारों और कामगारों को इस योजना के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण लेने वालों को हर महीने 500 रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। गुलशन चंद्र को यह सम्मान मिलने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जितेंंद्र सूर्या, अविनाश पाल, जितेश्वर सूर्या, अनूप कुमार, मेघना, विनोद ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed