बूथ कार्यकर्ताओं से बात करते भावुक हुए प्रधानमंत्री, बोले- हिमाचल मेरा घर जैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
... चलिये अब हम शिमला चलते हैं। ठंडी हवाओं के बीच में। मुझे बताया है कि हमारे जयराम ठाकुर भी वहां हैं। हिमाचल वासियों नमस्कार। बताइये कौन बात करेगा। यह कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण विस के शिल्ली बूथ के लोगों से बातचीत शुरू की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस वक्त को भी याद किया जब वे प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल को अपना घर जैसा मानते हैं। जब वे हिमाचल वासियों से बात कर रहे हैं तो उन्हें सारी पुरानी यादें भी आ रही हैं।
उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला शहरी के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा के पूछे सवाल को भी दिल छूने वाला बताया। परीक्षित ने पूछा किया आपको क्या लगता है कि आपकी और आपकी सरकार की क्या लेगसी होनी चाहिए। मोदी ने परीक्षित की हौसला अफजाई की और उनके सवाल की तारीफ भी की।
पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर फिर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण के शिल्ली बूथ में कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि आज स्कूल से स्टेडियम तक, एयरपोर्ट से अवार्ड तक का नामकरण एक ही परिवार के नाम पर रख दिया। हम ऐसी विरासत की कल्पना नहीं करते।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि देश संतों, महापुरुषों, वीरों, जवानों, किसानों और श्रमिकों के हाथों उन लोगों की विरासत आगे ले जाएं जिनका त्याग और परिश्रम इस देश की सभ्यता और संस्कृति में रचा-बसा है। पीएम मोदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला शहरी के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा के सवाल के जवाब में यह बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग से परीक्षित ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि आपकी और आपकी सरकार की क्या लेगेसी होनी चाहिए।
सेना को दी खुली छूट
इस पर मोदी ने कहा कि ‘मैं कभी नहीं चाहता की मेरी कोई विरासत हो। इस देश के गरीब से गरीब के घर में जो विकास का दीपक जला है वही मेरी विरासत है।’ उन्होंने कहा कि हमने अन्नदाताओं के कल्याण के लिए बाजार तक जो प्रयास किए हैं, यही मेरी विरासत है।
हमने पूरी ईनामदारी के साथ न केवल विकास किए बल्कि तेजी से काम भी किए। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, शोषित वंचित के उत्थान को हमने सर्वोपरि रखा है। 70 साल बाद 18 हजार गांव रोशन हुए। यही सबसे बड़ी विरासत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना को हमने न केवल सशक्त बनाया बल्कि खुली छूट भी दी। भारत को मजबूत बनाकर विश्व के अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों महिलाओं को धुएं से भरी जिंदगी से मुक्ति मिल गई है। उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। आजादी के बाद पहली बार देश महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार कर रहा है। यह देश के लिए बड़ी विरासत है।