फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra Modi give full marks to Jairam Thakur in dharamshala rally

पीएम मोदी ने जयराम ठाकुर को पूरे नंबर देकर विरोधी किए चित

Fri, 28 Dec 2018 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi give full marks to Jairam Thakur in dharamshala rally

 विरोधियों की जुबान से लगातार नौसिखियेपन के आरोपों की तपिश झेल रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे नंबर दे दिए। साई मैदान में चॉपर के उतरने से लेकर रैली के मंच पर पूरा समय मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम के विजन की तारीफों के पुल बांधते रहे। जयराम ठाकुर के कामकाज के खिलाफ विरोधी लगातार मुहिम छेड़े हुए थे।

विज्ञापन


जन आभार रैली में मोदी के मुख से जयराम ठाकुर की तारीफ विरोधियों को संकेत दे गई। पूरे कार्यक्रम में मोदी जयराम ठाकुर के सारथी की भूमिका निभाते दिखे। मोदी ने कहा कि जयराम मेरे मित्र हैं। एक साल के कार्यकाल पर जयराम सरकार की ओर से दिए गए ईमानदार प्रयास का, एक साल विकास का नारा उन्हें पसंद आया। जयराम सरकार ने एक साल के अल्प कार्यकाल में ज्यादा काम किया है।
विज्ञापन


इसके लिए जयराम टीम बधाई की पात्र है। मोदी ने जयराम ठाकुर के विजन की तारीफ की। कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जयराम ठाकुर के बेहतरीन विजन को दर्शाती है। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने करीब 4 बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बेहतर कामकाज का जिक्र किया। मोदी ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर बनाई गई लघु फिल्म को हर हिमाचली के मोबाइल पर शेयर करने का आह्वान मंच से कर जयराम ठाकुर के कामकाज पर मुहर लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी बोले- जयराम सरकार ने पहाड़ के पानी और जवानी को बहने नहीं दिया 

PM narendra Modi give full marks to Jairam Thakur in dharamshala rally

प्रधानमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार ने पहाड़ के पानी और जवानी को बहने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी कभी भी उसके काम नहीं आती है। लेकिन आज जयराम सरकार के कार्यकाल में पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आ रही है।

जयराम सरकार की योजनाएं आने वाले वर्षों में हिमाचल की ताकत बनेंगी। जब कोई अच्छा करेगा तो हमारा भी फर्ज बनता है हम उसके लिए अच्छा करें। मोदी ने मंच से हिमाचल के राज्यपाल की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हिमाचल में ऑर्गेनिक खेती के लिए अच्छा बीड़ा उठाया है। यह काबिले तारीफ है। मंच के पीछे स्क्रीन और अधिकतर पोस्टरों पर भी मोदी के साथ सिर्फ जयराम ठाकुर के पोस्टर राजनीति के नए अध्याय को बयां कर रहे थे।

मंच पर मोदी के साथ जयराम और राज्यपाल बैठे थे। नड्डा और धूमल की कुर्सी पीएम की कुर्सी से दूर थी। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान जयराम के अलावा अन्य नेताओं को मोदी से ज्यादा बात करने का मौका नहीं मिला।

जयराम ने भी मौके का पूरा लाभ उठाते हुए मोदी के साथ दिल खोलकर बातें की। मंच से जबरदस्त नारेबाजी कर अनुराग ठाकुर ने सियासी माइलेज लेने की कोशिश की। मंच पर धूमल अधिकतर समय बिल्कुल शांत और चुप दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed