फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Narendra Modi Dharamshala Visit and lok sabha election 2024

PM Narendra Modi: धर्मशाला में मोदी ने हिमाचल में मिशन रिपीट के साथ खींचा लोकसभा चुनाव में जीत का खाका

Fri, 17 Jun 2022 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jun 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Dharamshala Visit and lok sabha election 2024
पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट के मिशन के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का खाका तैयार किया। मोदी ने धर्मशाला दौरे से कई बड़े सियासी संकेत भी दिए। रोड शो में खुली जीप में मोदी के साथ सिर्फ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को जगह मिली। हेलीपैड से लेकर बैठक स्थल तक पीएम ने जयराम को खूब तवज्जो दी और बातचीत भी की।

विज्ञापन


इससे इतर हिमाचल के छोकरे अनुराग ठाकुर को खुली जीप में जगह न मिलने को लेकर भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल पीएम के रोड शो का हिस्सा नहीं बने। हालांकि, शांता कुमार ने एक दिन पहले बयान जारी कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया था।
विज्ञापन


दोनों दिग्गज नेता काफी समय से मुख्य कार्यक्रमों से दूरी बनाए हैं। कांगड़ा जिला में शांता कुमार का बड़ा असर हमेशा रहता है। 2012 का चुनाव भाजपा हिमाचल में सिर्फ शांता कुमार की कम सक्रियता की वजह से हार गई थी। हालांकि, सूत्रों की मानें तो सेहत का हवाला देकर शांता कुमार ज्यादा भीड़ से बचना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जुटाने का टारगेट पूरा नहीं कर पाए विधायक 
पीएम के रोड शो में भीड़ जुटाने का टारगेट जिला कांगड़ा और चंबा के कई विधायक पूरा नहीं कर पाए। भाजपा संगठन ने पार्टी विधायकों को रोड शो में एक-एक हजार कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया था। रोड शो में सभी विधायकों को अपने अपने विस क्षेत्र का बैनर लेकर अलग खड़े होने को कहा गया था। नूरपुर से राकेश पठानिया और देहरा से होशियार सिंह को छोड़कर कोई भी विधायक संगठन का टारगेट पूरा नहीं कर पाया।

योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर मंथन 
धर्मशाला में मुख्य सचिवों की राष्ट्रीय स्तर की पहली बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। सूत्रों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए प्रधानमंत्री ने अलग नया रोडमैप बनाया है। मुख्य सचिवों के साथ पीएम की बैठक का मकसद केंद्र सरकार का सभी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल रखना भी है। इससे सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने में आसानी होगी।


राष्ट्र स्तर की मुख्य सचिवों की पहली बैठक में मुख्य सचिव देश की आर्थिक स्थिति को सुधाने के लिए अपने अपने सुझाव लिए जा रहे हैं। रुपये की कीमत में लगातार हो रही गिरावट को कैसे दुरुस्त किया जाए, इस पर भी चिंतन हो रहा है। कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बैठक में चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिवों को बैठक में 2024 के लिए रोडमैप तैयार करके दे रहे हैं। सरकारी योजनाओं को कैसे जन जन तक पहुंचाया जाए और राज्यों में कैसे काम किया जाए, मोदी इसका मंत्र मुख्य सचिवों को दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed