फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pm narendra modi bilaspur visit helicopter trial in luhnu ground bilaspur

पीएम मोदी का दौरा: बिलासपुर में आज से शुरू होंगे हेलिकॉप्टर, फायर व अन्य ट्रायल

Mon, 03 Oct 2022 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

बिलासपुर एम्स और लुहणू मैदान में हेलिकाप्टर, फायर व अन्य ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे।

विज्ञापन
pm narendra modi bilaspur visit helicopter trial in luhnu ground bilaspur
तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्तूबर के बिलासपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर एम्स और लुहणू मैदान में हेलिकाप्टर, फायर व अन्य ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे। शनिवार देर शाम बिलासपुर पहुंची एसपीजी ने रविवार सुबह 9:00 बजे से ही उपायुक्त, पुलिस प्रशासन, अन्य विभागों के अफसरों और भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बिलासपुर के लुहणू मैदान में हुई बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड समेत अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए गए कि पीएम दौरे के दौरान किसी भी व्यवस्था में कोई कमी न रहे। स्वास्थ्य विभाग को विशेष तौर पर आदेश दिए गए हैं कि ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के स्वस्थ व्यक्ति के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में उपायुक्त पंकज राय, एसपी दिवाकर शर्मा, एसपी सिक्योरिटी प्रदेश भागमल ठाकुर ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक के बाद एसपीजी ने लुहणू मैदान, मंच और एम्स का निरीक्षण भी किया। कमांडो ने दूरबीन से गोबिंद सागर झील व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एसपीजी ने यह भी गाइडलाइन जारी की है कि भाजपा के जो भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल के नजदीक होंगे, वे कार्ड के साथ होने चाहिए। बिना कार्ड किसी को भी उस स्थान पर आने नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed