{"_id":"5c4ef79dbdec227391006b66","slug":"pm-narender-modi-share-pics-of-himachali-culture-on-his-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के ऑफिशियल ट्वीट पर छाई हिमाचल की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के ऑफिशियल ट्वीट पर छाई हिमाचल की संस्कृति
Tue, 29 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ हिमाचल की गद्दी लोक संस्कृति भी खूब छाई है। मन की बात कार्यक्रम की सूचना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट से ट्वीट हुई फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिमाचली लोक कलाकार दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लोक कलाकार गद्दी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। पीएम के इस ट्वीट पर 22 हजार से अधिक रीट्वीट हुए हैं, जबकि 20 हजार के करीब लोगों ने इसे लाइक किया है।
विज्ञापन
दरअसल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सूचना के लिए पीएम के ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट से ट्वीट हुआ है। इसमें कार्यक्रम के प्रसारण का समय बताया गया है। ट्वीट के लिए मोदी की धर्मशाला में हुई रैली का फोटो अपलोड किया गया है, जिसमें वह हिमाचल के लोक कलाकार सुनील राणा के ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन