{"_id":"60edbb668ebc3eff1c7cc5d1","slug":"pm-narender-modi-compares-himachal-s-boxer-ashish-s-sportsmanship-with-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने हिमाचल के बॉक्सर आशीष की खेल भावना को सराह, सचिन तेंदुलकर से की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने हिमाचल के बॉक्सर आशीष की खेल भावना को सराह, सचिन तेंदुलकर से की तुलना
Tue, 13 Jul 2021 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:45 PM IST
सार
मोदी ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर देश के लिए खेल रहे थे तो उस समय उनके पिता का भी देहांत हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने खेल को प्राथमिकता दी। आपने भी वैसा ही कमाल किया है। आप एक प्रेरक हैं और हर बार विजेता साबित हुए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बॉक्सर आशीष चौधरी के साथ किया संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओलंपिक क्वालिफायर खिलाड़ियों से संवाद कर उनका प्रोत्साहन किया। मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी आशीष चौधरी के साथ इटली से 4:45 मिनट तक हुए संवाद में जब ओलंपिक क्वालिफाई करने से 25 दिन पहले उनके पिता भगत राम चौधरी के देहांत होने का जिक्र किया तो वर्चुअली संवाद में सुंदरनगर से जुड़ी उनकी माता दुर्गा देवी के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर देश के लिए खेल रहे थे तो उस समय उनके पिता का भी देहांत हो गया था।
इसके बावजूद उन्होंने खेल को प्राथमिकता दी। आपने भी वैसा ही कमाल किया है। आप एक प्रेरक हैं और हर बार विजेता साबित हुए हैं। पीएम ने कहा कि आपसे देश को उम्मीद है। बॉक्सिंग को चुने जाने के लिए प्रधानमंत्री के सवाल पर आशीष ने बताया कि परिवार में कबड्डी और बाक्सिंग को ही प्राथमिकता दी जाती थी। इसलिए उन्होंने बॉक्सिंग को चुना और गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद से ओलंपिक तक पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री ने आशीष को ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन