{"_id":"6320b96f0828e871836b74c9","slug":"pm-modi-will-reach-himachal-s-mandi-on-september-24-for-yuva-vijay-sankalp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi HP Visit: पीएम मोदी 24 सितंबर को युवा विजय संकल्प रैली में करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi HP Visit: पीएम मोदी 24 सितंबर को युवा विजय संकल्प रैली में करेंगे चुनावी शंखनाद
Tue, 13 Sep 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:41 PM IST
सार
पीएम मोदी एतिहासिक पड्डल मैदान में युवा विजय संकल्प रैली में शिरकत करेंगे। दो घंटे तक वह पड्डल में युवाओं में जोश भरेंगे। रैली में पूरे हिमाचल से भीड़ एकत्र करने के लिए हिमाचल को ए, बी, सी तीन कैटेगिरी में बांटा गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित कांगणी स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। करीब 11:30 बजे वह एतिहासिक पड्डल मैदान में युवा विजय संकल्प रैली में शिरकत करेंगे। दो घंटे तक वह पड्डल में युवाओं में जोश भरेंगे। रैली में पूरे हिमाचल से भीड़ एकत्र करने के लिए हिमाचल को ए, बी, सी तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। ए में सबसे दूर के जिले, बी में नजदीक और सी में मंडी व आसपास के क्षेत्रों को रखा गया है। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल युवा मोर्चा के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी पहली बार किसी युवा मोर्चा की रैली में आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस रैली में प्रदेश युवा मोर्चा के एक लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। रैली का स्थान और समय तय होने के बाद प्रदेश के सभी 74 मंडलों की बैठक हो चुकी है। बूथ स्तर पर बैठकें 11 से 13 सितंबर के बीच हुई हैं। 14 से 16 सितंबर को एक नोट कमल को वोट के तहत धन संग्रह अभियान चलेगा। 17 से 22 के बीच में द्विचक्रीय बैठकें होंगी, इसमें पार्किंग और कार्यकर्ताओं को लाने व ले जाने पर योजना बनेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने एक बूथ 20 यूथ अभियान के तहत 1,56,063 कार्यकर्ता डिजिटल किए हैं। इनमें से ही एक लाख कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है। इस रैली के लिए चार स्थान तय किए गए थे, इसमें मंडी को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
5 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर का शुभारंभ, बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करेंगे पीएम
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 5 अक्तूबर को बिलासपुर में एम्स का शुभारंभ करेंगे। यहीं से पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। इस पार्क में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश और 30,000 से अधिक युवाओं को रोजगार की उम्मीद है।
विज्ञापन