{"_id":"6321cea40ba4680bc00cb7f0","slug":"pm-modi-will-launch-pmgsy-phase-3-from-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMGSY: पीएम मोदी हिमाचल के मंडी से करेंगे पीएमजीएसवाई फेज-3 का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMGSY: पीएम मोदी हिमाचल के मंडी से करेंगे पीएमजीएसवाई फेज-3 का शुभारंभ
Wed, 14 Sep 2022 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:26 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-3 का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री का 24 सितंबर को मंडी में दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-3 का शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को इस योजना के तहत 45 नई सड़कों को मंजूरी दी है। इसमें हिमाचल की 250 और इससे अधिक आबादी के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। प्रधानमंत्री का 24 सितंबर को मंडी में दौरा प्रस्तावित है। हिमाचल में दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां सड़क सुविधा नहीं है। प्रदेश के आठ जिलों में बनने वाली इन सड़कों की लंबाई 440 किलोमीटर है। इन पर 422 करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पहले चरण में दुर्गम और अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों के 15 ब्लॉकों तीसा, भटियात, स्पीति, पूह, छौहारा, पच्छाद, संगराह धर्मपुर, सराज आदि की सड़कों को स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, ग्रामीण मंडियों और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत 3,160 किलोमीटर की सड़कों को स्कूलों, कॉलेजों, मंडियों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने फेज-3 के तहत 45 सड़कों को मंजूरी दी है। इसमें आठ जिलों को शामिल किया किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन