फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi will inaugurate Three Project at Mandi on 18th october.

पीएम मोदी का हिमाचल दौरा, एक साथ तीन प्रोजेक्टों का करेंगे लोकार्पण

Sat, 08 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Three Project at Mandi on 18th october.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्तूबर को मंडी जिले के पड्डल मैदान से रिमोट का बटन दबाकर तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का सिरमौर जिला का दौरा अभी फाइनल नहीं है। आईआईएम भवन के शिलान्यास में फॉरेस्ट क्लीयरेंस का अड़ंगा पड़ गया है।

विज्ञापन


एक-दो दिन में फाइनल होगा कि प्रधानमंत्री सिरमौर आएंगे या नहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री आधी-अधूरी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के सख्त खिलाफ हैं। ऐसे में नाहन का प्रस्तावित दौरा अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


अगर दौरे को मंजूरी मिली तो पीएम धौलाकुआं में भी रैली करेंगे। सत्ती ने बताया कि जिला बिलासपुर में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और जिला कांगड़ा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा हिमाचल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीनों में दो बार प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे की केंद्र सरकार से सूचना मिली है। इस दौरान स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व जिला बिलासपुर और कांगड़ा में प्रधानमंत्री की रैलियां भी करवाई जाएंगी।

बताया  कि 18 अक्तूबर को सुबह दस बजे मंडी के पड्डल मैदान से प्रधानमंत्री महत्वाकांक्षी कौल डैम परियोजना (800 मेगावाट), पार्वती जल विद्युत परियोजना तृतीय चरण (520 मेगावाट) और रामपुर जल विद्युत परियोजना (412 मेगावाट) जनता को समर्पित करेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों देश के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में उनका हिमाचल में दो-दो दिन का दो बार दौरा करवाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रैलियों को संबोधित करने के अलावा जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगे। नवंबर से जनवरी महीने के दौरान ये दौरे प्रस्तावित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed