रोहतांग में सेना के जवानों से रूबरू होंगे पीएम मोदी, बढ़ाएंगे मनोबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे पीएम मोदी के दौरे पर चीन और पाकिस्तान की भी नजर रहेेगी। टनल के साउथ पोर्टल में मोदी सेना के जवानों से रूबरू होंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इसके लिए तैयारियां कर रहा है। मोदी यहां सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे और चीन-पाकिस्तान की सीमा को जोड़ने वाले मनाली-लेह मार्ग स्थित अटल टनल से दोनों देशों को कड़ा संदेश भी देंगे। साउथ पोर्टल में नेताओं, अधिकारियों समेत सेना के 100 से भी कम लोग शामिल होंगे। तीन अक्तूबर को होने वाले टनल के लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मोदी का कार्यक्रम दो दिन के बजाय अब एक दिन का हो गया है। तीन अक्तूबर को मोदी मनाली के सासे में लैंड करेंगे और यहां से सड़क मार्ग से पहले सोलंगनाला फिर टनल के रास्ते लाहौल में प्रवेश कर सिस्सू पहुंचेंगे। यहां जनसभा करने के बाद दोपहर को सासे से दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि, सबकी नजरें अब पीएमओ पर टिकी हैं, जहां से मोदी का दौरा फाइनल होगा। टनल के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरुषोत्तमन ने कहा कि बीआरओ की तरफ से टनल उद्घाटन की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।