{"_id":"633dafdff6f9b20b7c2885b6","slug":"pm-modi-tried-to-cultivate-the-dev-samaj-of-himachal-in-kullu-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM HP Visit: पीएम मोदी ने कुल्लू दशहरा में की हिमाचल के देव समाज को साधने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM HP Visit: पीएम मोदी ने कुल्लू दशहरा में की हिमाचल के देव समाज को साधने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 06 Oct 2022 10:36 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, कुल्लू
धर्मेंद्र पंडित, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी ।
- फोटो :
twitter@narendramodi
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहली बार कुल्लू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में देव समाज को साधने की कोशिश की है। रथ मैदान में 51 मिनट तक रुके प्रधानमंत्री मोदी बिना कुछ कहे भी इशारों-इशारों में भी सब कुछ कह गए। मंच पर बैठे कभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कभी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बतियाते रहे। वह मंच पर करीब 20 मिनट तक बैठे। इसके बाद मोदी मंच के दोनों छोर पर चक्कर लगाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकारते रहे। जन सैलाब के सामने बार-बार हाथ जोड़ते और हाथ हिलाते नजर आए।
जनता भी मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखी। मोदी के सामने देव समाज के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुल्लू दशहरा में रथयात्रा में शामिल होना भी चुनावों को जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस पहले ही प्रधानमंत्री मोदी के कुल्लू दौरे पर सवाल उठा चुकी है। सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को आठ साल हो गए हैं और अब विस चुनावों में दशहरा आने की याद आई है।
दशहरा में पीएम के आने से बढ़ा महेश्वर का कद
कुल्लू। 1650 से मनाए जा रहे कुल्लू दशहरा के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। इसे जहां पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का कद बढ़ा है। महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि उन्हें रथयात्रा देखने की उत्सुकता थी। इस बात का वह कई बार जिक्र करे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दशहरा में आना देव समाज के लिए गर्व की बात है।
मोदी से महेश्वर सिंह ने की भुभू टनल बनाने की मांग
मोदी रघुनाथ के दर्शन करने के लिए रथ के पास पहुंचे तो भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी मन की बात कह डाली। उन्होंने पीएम से लगवैली की भुभू टनल के निर्माण की बात कही। कहा कि यह प्रोजेक्ट एक दशक से भी अधिक समय से लटका है। भुभू टनल बनने से कुल्लू-जोगिंद्रनगर के बीच करीब 70 किलोमीटर की दूरी कम होगी। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने मोदी से कहा कि आप हिंदुओं के सम्राट हैं। ऐसे में हिमाचल व देवभूमि कुल्लू के देवी-देवताओं को केंद्र में चल रही स्कीमों को भी लाभ दिया जाए। ऐसे में प्रधानमंत्री हंसते हुए सिर हिलाते हुए नजर आए।