फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi's roadshow, bomb disposal squad searched every detail of Dharamshala

PM Modi Dharamshala Visit: अब शिक्षा बोर्ड से केसीसीबी तक निकलेगा पीएम मोदी का रोड शो, सुरक्षा एजेंसियां चौकस

Wed, 15 Jun 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

 विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो सुबह 11:00 बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि रोड शो की सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं और 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस रोड शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। 

विज्ञापन
PM Modi's roadshow, bomb disposal squad searched every detail of Dharamshala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो गुरुवार को सुबह करीब 11:00 बजे शुरू होगा। रोड शो में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए कार्यकर्ताओं का आना सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं अब रोड शो के रूट को भी बदला गया है। अब रोड शो केसीसीबी से नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू होगा और केसीसीबी चौक पर आ कर समाप्त होगा। रोड शो आयोजन समिति के प्रभारी और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो सुबह 11:00 बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि रोड शो की सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं और 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस रोड शो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने बताया कि रोड शो के रूट में भी बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकाप्टर सिंथैटिक ट्रैक मैदान धर्मशाला में लैंड होगा और वहां से प्रधानमंत्री सीधे रोड शो में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने खंगाला धर्मशाला का चप्पा-चप्पा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं। बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। दस्ते ने घरों की छतों और वहां रखीं पानी की टंकियों को भी खंगाला। सड़क किनारे नालियों का भी जायजा लिया। पीएम के रोड शो को लेकर धर्मशाला-गगल सड़क मार्ग पर केसीसीबी बैंक से लेकर शहीद स्मारक तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकाप्टर गुरुवार सुबह करीब 10:00 से 10:30 बजे पुलिस मैदान धर्मशाला में उतरेगा। इसके बाद केसीसीबी चौक से एसपीसीए स्टेडियम तक रोड शो होगा। करीब 1,100 मीटर लंबे रोड शो के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं। रैली स्थल और रोड शो के लिए बनाए गए प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर स्थापित किए गए हैं। सड़क किनारे नालियों को लोहे की प्लेटें डालकर ढका गया है। बैरिकेड्स के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं के खड़े होने के लिए जगह बनाई गई है। बम निरोधक दस्ते ने बुधवार को सड़क किनारे बनी नालियों, घरों और आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मशाला रोड शो स्थल के आसपास की ऊंची इमारतों की छतों पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। 
विज्ञापन


हिमाचल को विशेष स्नेह दे रहे पीएम मोदी : शांता
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश  को स्नेह और सहयोग दे रहे हैं। प्रधानमंत्री काल के शानदार आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री शिमला में आए। अब हिमाचल के इतिहास में पहली बार पूरे देश के सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों का सम्मेलन धर्मशाला में हो रहा है। कांगड़ा जिले के लिए यह गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री विशेष रूप में मुख्य सचिवों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं, वह धर्मशाला में एक रोड शो से जनता का अभिवादन भी स्वीकार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे की तैयारियों का जायजा लिया  

PM Modi's roadshow, bomb disposal squad searched every detail of Dharamshala
पीएम के दौरे की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ने प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सम्मेलन हॉल में तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रोड शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपने पारंपरिक परिधानों और संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन स्थल और रोड शो स्थल का भी दौरा किया।

धर्मशाला में मुख्य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू 

वहीं,  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने पहले दिन बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दी जाने वाली महत्वपूर्ण प्रस्तुतियों की तैयारियां कीं। सम्मेलन में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के अलावा केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विषयगत क्षेत्र के विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक लोग भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सम्मेलन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव-2047 का रोडमैप’ पर वीरवार को एक विशेष सत्र होगा।

इसके अलावा सम्मेलन में कारोबारी सुगमता के लिए अनुपालन बोझ को कम करने, छोटे अपराधों के गैर-अपराधीकरण, योजनाओं के अधिकतम कवरेज और अंतिम व्यक्ति तक वितरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र-राज्य समन्वय, भारत के बुनियादी ढांचे का बदलाव और क्षमता निर्माण, मिशन कर्मयोगी पर सत्र में विस्तृत चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में गहन चिंतन के बाद जो परिणाम निकलेंगे, उन पर नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासक मौजूद रहेंगे। इसी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सहमति के साथ एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed