फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi Rally In Nahan and Mandi today Know Rahul Gandhi And Priyanka rally schedule

Elections 2024 : प्रधानमंत्री आज नाहन और मंडी में करेंगे चुनाव प्रचार, मोदी-शाह के वार पर इस दिन होगा पलटवार

Fri, 24 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
अनिमेष कौशल, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 05:00 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी 24 मई को हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में दो रैलियां करेंगे. नाहन और मंडी में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन्हीं क्षेत्रों से पलटवार करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Rally In Nahan and Mandi today Know Rahul Gandhi And Priyanka rally schedule
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के रफ्तार पकड़ते ही भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेता आमने-सामने होने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वार पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। दस साल बाद केंद्र की सत्ता में वापसी को प्रयासरत कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में भाजपा के हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब देने की नई रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नाहन और मंडी में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन्हीं क्षेत्रों से पलटवार करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को नाहन और 29 मई को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडी में चुनावी जनसभाएं करेंगी। इन दोनों चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री की ओर से शुक्रवार को उठाए जाने वाले मुद्दों और आरोपों पर कांग्रेस नेता पलटवार करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जिला ऊना के अंब और धर्मशाला में 25 मई को होने वाली रैली के जवाब में राहुल गांधी 26 मई को ऊना और प्रियंका गांधी 28 मई को धर्मशाला से सटे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी और बड़सर से हल्ला बोलेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 मई को शिमला संसदीय सीट के तहत रोहड़ू में चुनावी रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिला ऊना के दो विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों कुटलैहड़, गगरेट में प्रचार का जिम्मा प्रियंका गांधी के हवाले रहेगा। प्रियंका 27 मई को यहां रैलियां करेंगी। 27 से 30 मई तक राजधानी शिमला स्थित अपने घर से ही प्रियंका गांधी प्रदेश में प्रचार को जाएंगी। प्रियंका गांधी 28 मई को चंबा और शाहपुर के चंबी, बड़सर, 29 मई को कुल्लू और मंडी तथा 30 मई को शिमला के नेरवा और सोलन में चुनावी जनसभाएं और रोड शो करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक 27 से 30 मई तक सभी जिलों में रैलियां करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा शशि थरूर, सचिन पायलट, राजीव शुक्ल और केसी वेणुगोपाल की प्रदेश में चुनावी जनसभाएं होंगी।

उधर, भाजपा की ओर से अभी तक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की रैलियां तय नहीं की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडी में रैली प्रस्तावित है। एक-दो दिन में भाजपा के अन्य बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं तय होते ही कांग्रेस भी अपने केंद्रीय नेताओं की रैलियों को इन्हीं स्थानों पर तय कर भाजपा को घेरने की तैयारी में है।


न्याय पत्र और सरकार गिराने का षड्यंत्र रहेगा मुख्य मुद्दा
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश में होने वाली चुनावी जनसभाओं के दौरान पार्टी के न्याय पत्र और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा की ओर से प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए रचे गए षड्यंत्र को मुख्य तौर पर जनसभाओं में उठाया जाएगा।

कहां पर किसकी होगी रैली
जनसभा स्थल भाजपा  कांग्रेस    
नाहन पीएम नरेंद्र मोदी राहुल गांधी
मंडी पीएम नरेंद्र मोदी प्रियंका गांधी
ऊना अमित शाह (अंब) राहुल गांधी
धर्मशाला अमित शाह प्रियंका गांधी (चंबी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed