फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi Rally at Ridge Shimla on 27th April.

शिमला में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

Thu, 20 Apr 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Apr 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Rally at Ridge Shimla on 27th April.

एक दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को शिमला में रैली भी करेंगे। भाजपा ने इसे परिवर्तन रैली का नाम दिया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई सेवा लांच करने के बाद वे रिज मैदान पर भाजपा की रैली को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


उम्मीद है कि पीएम यहां कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। रैली का शेड्यूल तय होते ही भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठकों के बीच रैली में भीड़ जुटाने के लिए मंडलों, जिलों और मोर्चों को ताकीद कर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सरकार ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हिमाचल भाजपा को भेजे प्रारंभिक शेड्यूल के मुताबिक पीएम हवाई जहाज से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सस्ती हवाई सेवा का शुभारंभ करने के बाद पीटरहॉफ होते हुए रिज मैदान पहुंचेंगे। पीएम दौरे के मद्देनजर पार्टी ने मंडलों, जिलों और मोर्चा पदाधिकारियों से बैठकें करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार शिमला आगमन पर प्रदेश भाजपा ने नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत को कमर कस ली है। शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि पीएम दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों में भारी उत्साह है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पीएम कार्यालय में बात की गई। यहां से सूचना मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवर्तन रैली के लिए रिज मैदान का चयन किया गया है।

20 को तय होंगे अन्य कार्यक्रम, ये हो सकता है शेड्यूल

PM Modi Rally at Ridge Shimla on 27th April.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल में 27 अप्रैल को क्या-क्या कार्यक्रम रहेंगे? इस पर फैसला 20 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में होगा। सूचना है कि प्रधानमंत्री एम्स और आईआईएम भवनों का भी शिलान्यास कर सकते हैं।

कोर कमेटी की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सांसद शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश के सांसद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में तैयारियां शुरू 
एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित में प्रधानमंत्री दौरे के लिए सूचित नहीं किया गया है। एयरपोर्ट इंचार्ज सुनील मगरवाल ने कहा कि वीवीआईपी की सूचना कार्यक्रम से दो दिन पहले आती है। अभी उनके पास कार्यक्रम का शेडयूल नहीं पहुंचा है। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारियों में जुटा है।  

पीएमओ ने मांगी सुरक्षा ढांचे की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित शिमला दौरे से पहले पीएमओ ने सरकार से राजधानी में सुरक्षा ढांचे की जानकारी भी मांगी है। शिमला में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और स्टाफ का ब्योरा भेजने को कहा है। सरकार के तमाम प्रमुख अफसरों का विवरण मांगा है। सामान्य प्रशासन विभाग में प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed